2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिलें बरामद:आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज

2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिलें बरामद:आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज

मालपुरा गेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने बताया कि परिवादी सुग्रीव गुर्जर की रिपोर्ट पर 18 अप्रैल को अज्ञात चोर द्वारा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पूर्व में चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्यों और सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने आरोपी अखिलेश सिंह (24) निवासी दौसा हाल मुहाना, जयपुर और लोकेश प्रजापत (23) निवासी सांगानेर, जयपुर को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से चोरी की 5 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनमें स्प्लेंडर प्लस और होंडा एक्टिवा शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी शातिर किस्म के वाहन चोर हैं और पूर्व में भी इनके खिलाफ विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *