सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के एनएच 131 गनपतगंज मार्ग पर सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे एक सड़क हादसा हुआ। गैस गोदाम के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बुजुर्ग सड़क पर खून से लथपथ पड़े थे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय युवाओं ने मानवता दिखाते हुए 112 पुलिस को रोका और हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना देरी किए घायल बुजुर्ग को अपनी गाड़ी से रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि वे किसी अन्य कॉल पर जा रहे थे, तभी युवकों ने रोककर घटना की जानकारी दी। घायल की पहचान धरहारा निवासी 55 वर्षीय काशीनाथ झा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी बाइक को सुरक्षित थाना में रख लिया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के एनएच 131 गनपतगंज मार्ग पर सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे एक सड़क हादसा हुआ। गैस गोदाम के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बुजुर्ग सड़क पर खून से लथपथ पड़े थे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय युवाओं ने मानवता दिखाते हुए 112 पुलिस को रोका और हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बिना देरी किए घायल बुजुर्ग को अपनी गाड़ी से रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि वे किसी अन्य कॉल पर जा रहे थे, तभी युवकों ने रोककर घटना की जानकारी दी। घायल की पहचान धरहारा निवासी 55 वर्षीय काशीनाथ झा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनकी बाइक को सुरक्षित थाना में रख लिया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


