‘सरके चुनर’ विवाद के बाद संजय दत्त ने मांगी माफी, 50 आदिवासी बच्चों की पढ़ाई का उठाया जिम्मा

Sanjay Dutt Sarke Chunar Controversy: ‘धुरंधर’ एक्टर संजय दत्त सोमवार (27 अप्रैल) को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के समक्ष पेश हुए। उन्हें गीत ‘सरके चुनर तेरी सरके’ में अश्लीलता फैलाने के आरोपों के संबंध में तलब किया गया था। बीते कुछ दिनों से ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने के रिलीज होते ही एक विवाद खड़ा हो गया और ऑनलाइन बहस छिड़ गई और इसने मीडिया में महिलाओं को कैसे दिखाया जाता है, इस मुद्दे पर भी ध्यान दिलाया।

संजय दत्त ने माफी मांग ली है (Sanjay Dutt Sarke Chunar Controversy)

सुनवाई के बाद, दत्त के वकील हेमंत शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “संजय दत्त को गीत ‘सरके चुनर तेरी’ के बोलों का अर्थ नहीं पता था क्योंकि यह किसी अन्य भाषा में रिकॉर्ड किया गया था जिसे वे नहीं समझते। उन्होंने माफी मांग ली है और 50 आदिवासी बच्चों की शिक्षा में सहयोग देने की पेशकश की है।”

आयोग ने इससे पहले उन शिकायतों का संज्ञान लिया था जिनमें आरोप लगाया गया था कि गाने के बोल और दृश्य अनुचित और आपत्तिजनक हैं। इसके बाद आयोग ने संजय दत्त को नोटिस जारी कर गाने से उनके जुड़ाव के बारे में स्पष्टीकरण मांगा, जिसमें नोरा फतेही भी हैं।

हालांकि, कार्यवाही का विवरण अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि राष्ट्रीय महिला कल्याण आयोग इस बात की समीक्षा कर रहा है कि क्या गाने का कंटेंट महिलाओं की गरिमा-इज्जत और उनकी छवि को सही तरीके से दिखाने के नियमों को तोड़ती है। जानकारी के लिए बात दें कि आयोग ने पहले कहा था कि गाने के बोल मान्य सीमाओं को पार करते हैं और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, साथ ही साथ आयोग ने उनके अर्थ के बारे में अनभिज्ञता के दावों को भी खारिज कर दिया था।

दिल्ली स्थित आयोग के कार्यालय से निकलते नजर आये संजय दत्त

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक्टर को दिल्ली स्थित आयोग के कार्यालय से मीडियाकर्मियों से घिरे हुए बाहर निकलते हुए दिखाया गया। हालांकि, संजय दत्त ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की और परिसर से बाहर निकल गए।

आपको बता दें कि हाल ही में इस विवाद को लेकर ऑनलाइन लोगों की अलग-अलग राय सामने आई। कुछ लोगों ने गाने की आलोचना की, तो कुछ ने इसे रचनात्मक अभिव्यक्ति कहकर समर्थन किया। इसी बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने नोरा फतेही को भी बुलाया है और उन्हें खुद आकर पेश होने का आखिरी मौका दिया है। इससे पहले 6 अप्रैल की सुनवाई में उनके वकील ने उनकी तरफ से बात रखी थी।

यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने के अश्लील बोलों को लेकर काफी आलोचना हुई और आयोग के हस्तक्षेप के बाद इसे हटा दिया गया। वहीं, एनसीडब्ल्यू ने अभी तक सुनवाई के नतीजे पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

‘केडी: द डेविल’ का है ये गाना

बता दें ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही की आने वाली फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का ये गाना इन दिनों विवादों के घेरे में है। पिछले महीने रिलीज हुए सरके चुनर तेरी सरके’ गाने के गंदे लिरिक्स की वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था। नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए गए इस गाने से सिर्फ बोल ही नहीं बल्कि डांस स्टेप्स भी अश्लील होने के चलते ये गाना चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि सेंसर बोर्ड द्वारा गाने को अश्लीलता का टैग मिलने के बाद इसको यूट्यूब से हटा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *