गाजियाबाद में चचेरे भाई की चाकू मार कर हत्या:शराब के नशे में पेट में चाकू घोपा, पुलिस ने अरेस्ट किया

गाजियाबाद में चचेरे भाई की चाकू मार कर हत्या:शराब के नशे में पेट में चाकू घोपा, पुलिस ने अरेस्ट किया

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में भूड़गढ़ी इंडस्ट्रियल एरिया में आरिफ ने अपने साडू गुलफाम (40 साल ) की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि शराब के नशे में आरोपी ने चाकू मारकर हत्या की है। जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई, रात में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सब्जी बेचता था गुलफाम गुलफाम पुत्र एहसान सब्जी बेचता था। जिसका अपने चचेरे भाई आरिफ पुत्र अनवर से सोमवार शाम को विवाद हुआ। आरिफ और गुलफाम चचेरे भाई के साथ रिश्ते में एक दूसरे के साढू भी लगते, दोनों की पत्नी बहन बहन हैं।
आरोपी द्वारा चाकू मार दिया गया है। जिसको सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि मरने वाले युवक के परिवार की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जहां आरोपी को रात में पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है, अभी तक की जांच और पूछताछ में सामने आया है कि आरिफ ने शराब के नशे में अपने चचेरे भाई की हत्या की है। हत्यारोपी आरिफ मीट की दुकान पर काम करता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *