अमेठी विधानसभा में भाजपा के संजय सिंह पहली पसंद:दूसरे पर कांग्रेस के ज्ञानेंद्र सिंह, जानिए विधायक की स्थिति

अमेठी विधानसभा में भाजपा के संजय सिंह पहली पसंद:दूसरे पर कांग्रेस के ज्ञानेंद्र सिंह, जानिए विधायक की स्थिति

अमेठी की सदर विधानसभा सीट पर सपा विधायक महाराजी प्रजापति को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 77% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। हालांकि सपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद महाराजी प्रजापति हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा की है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस, तीसरे नंबर पर सपा है, जबकि चौथे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो सपा में पहली पसंद महाराजी प्रजापति हैं। उन्हें 66% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर शिव प्रताप यादव (BRC) को 15 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। जयसिंह प्रताप यादव को 11% लोगों ने पसंद किया है। जबकि मनीराम यादव को 4% लोगों ने पसंद किया है। भाजपा में पहली पसंद पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह हैं। उन्हें 50% लोगों ने पसंद किया है। सुधांशु शुक्ला को 21%, पिंटू सिंह को 9% लोगों ने अपनी पसंद बताया है। जबकि महेश सैनी को 7% लोगों ने पसंद किया है। कांग्रेस के राजीव सिंह पर 66 प्रतिशत जनता ने भरोसा जताया है। आशीष शुक्ला को 10% लोगों ने पसंद किया है। नरेंद्र मिश्रा को 7% लोगों ने पसंद किया है। जबकि अरविंद चतुर्वेदी को 6 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से नम्रता जायसवाल को 59 प्रतिशत लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया है। अखिलेश शुक्ला को 17% लोगों ने पसंद किया है। जय प्रकाश दूबे को 10% लोगों ने पसंद किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *