जमुई में वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर:हावड़ा-पटना ट्रेन अब जमुई स्टेशन पर भी रुकेगी,लंबे समय से थी डिमांड

जमुई में वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर:हावड़ा-पटना ट्रेन अब जमुई स्टेशन पर भी रुकेगी,लंबे समय से थी डिमांड

जमुई रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22347/22348, हावड़ा-पटना) के ठहराव को मंजूरी मिल गई है। इस निर्णय से जमुई और आसपास के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। जमुई सांसद अरुण भारती ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह जमुई के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर लगातार प्रयास किए थे और जनवरी 2026 में रेल मंत्रालय को पत्र भी लिखा था, जिसका सकारात्मक जवाब अब मिला है। अब तक यह ट्रेन लखीसराय के बाद सीधे जसीडीह स्टेशन पर रुकती थी। झाझा रेलवे स्टेशन पर भी इसका ठहराव नहीं था। इस कारण जमुई और आसपास के यात्रियों को वंदे भारत की सुविधा के लिए अन्य स्टेशनों पर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। इस निर्णय के बाद अब जमुई से ही यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा मिल सकेगी। इससे हावड़ा तक का सफर कम समय में और अधिक सुविधाजनक हो जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के माध्यम से इस ठहराव को स्वीकृति प्रदान की है। इस उपलब्धि के लिए जमुई सांसद अरुण भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और चिराग पासवान के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने यह भी कहा कि जमुई के विकास के लिए ऐसे प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे। जमुई रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22347/22348, हावड़ा-पटना) के ठहराव को मंजूरी मिल गई है। इस निर्णय से जमुई और आसपास के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। जमुई सांसद अरुण भारती ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह जमुई के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर लगातार प्रयास किए थे और जनवरी 2026 में रेल मंत्रालय को पत्र भी लिखा था, जिसका सकारात्मक जवाब अब मिला है। अब तक यह ट्रेन लखीसराय के बाद सीधे जसीडीह स्टेशन पर रुकती थी। झाझा रेलवे स्टेशन पर भी इसका ठहराव नहीं था। इस कारण जमुई और आसपास के यात्रियों को वंदे भारत की सुविधा के लिए अन्य स्टेशनों पर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। इस निर्णय के बाद अब जमुई से ही यात्रियों को वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा मिल सकेगी। इससे हावड़ा तक का सफर कम समय में और अधिक सुविधाजनक हो जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के माध्यम से इस ठहराव को स्वीकृति प्रदान की है। इस उपलब्धि के लिए जमुई सांसद अरुण भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और चिराग पासवान के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने यह भी कहा कि जमुई के विकास के लिए ऐसे प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *