बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतों को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुल 30 मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई किए गए मामलों में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी समस्याएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण एवं मरम्मत तथा राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें प्रमुख थीं। निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ
कई मामलों में जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से मौके पर ही समाधान किया गया। यह जनसुनवाई कार्यक्रम ‘सात निश्चय-3’ के अंतर्गत संचालित ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान के तहत आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर कार्यक्रम में पहुंचे थे। जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ, जिससे शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सहायता मिल रही है। बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतों को सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुल 30 मामलों की सुनवाई की गई। सुनवाई किए गए मामलों में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी समस्याएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण एवं मरम्मत तथा राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें प्रमुख थीं। निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ
कई मामलों में जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से मौके पर ही समाधान किया गया। यह जनसुनवाई कार्यक्रम ‘सात निश्चय-3’ के अंतर्गत संचालित ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ अभियान के तहत आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर कार्यक्रम में पहुंचे थे। जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ, जिससे शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सहायता मिल रही है।


