मुजफ्फरपुर में किशोरी का पोखर में मिला शव:2 दिन से लापता थी, प्रेमी पर हत्या लगाया आरोप; मां बोली- शादी करने का दबाव बना रहा था

मुजफ्फरपुर में किशोरी का पोखर में मिला शव:2 दिन से लापता थी, प्रेमी पर हत्या लगाया आरोप; मां बोली- शादी करने का दबाव बना रहा था

मुजफ्फरपुर में नाबालिग लड़की का शव ब्रह्मपुरा पोखर में मिला है। पिछले 2 दिनों से लापता थी। मृतका की पहचान पल्लवी कुमारी(15) के तौर पर हुई है। सुबह शव मिलने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र की है। मौके पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा भी घटनास्थल पर पहुंची। एफएसएल की टीम को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तीन दिन से थी लापता थी बेटी मां अनीता देवी ने बताया कि तीन दिन पहले शाम करीब आठ बजे बेटी अचानक गायब हो गई। शुरुआत में उन्हें लगा कि वह आसपास या बाजार गई होगी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजन उसकी खोज में जुट गए। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। बेटी का प्रेमी ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। शादी करने का दबाव बना रहा था। युवक नशे का आदी है। शक है कि उसी ने इस घटना को अंजाम दिया है। युवक पहले ही चोरी-छिपे शादी कर चुका था। प्रेमी के घर पहुंचकर की पूछताछ पिता दशरथ ठाकुर ने बताया कि एक युवक से बेटी का 1 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार उसे समझाया था। बेटी के लापता होने के बाद लड़के के घर भी गए। उससे संबंधित जानकारी ली, लेकिन उसके परिवार के लोगों ने किसी भी जानकारी से इनकार कर दिया। युवक मेरी बेटी पल्लवी पर शादी का दबाव बना रहा था। उसने ही गला दबाकर मारा है। पुलिस ने शुरू की जांच पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा ने बताया कि ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के एक पोखर में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का शव बरामद हुआ है। परिजनों का कहना है कि प्रेम-प्रसंग का मामला है। किसी लड़के से शादी करना चाहती थी। जिस पर घरवालों को आपत्ति थी। माता-पिता ने उसका मोबाइल छीन लिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हर पहलु को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। मुजफ्फरपुर में नाबालिग लड़की का शव ब्रह्मपुरा पोखर में मिला है। पिछले 2 दिनों से लापता थी। मृतका की पहचान पल्लवी कुमारी(15) के तौर पर हुई है। सुबह शव मिलने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र की है। मौके पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा भी घटनास्थल पर पहुंची। एफएसएल की टीम को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तीन दिन से थी लापता थी बेटी मां अनीता देवी ने बताया कि तीन दिन पहले शाम करीब आठ बजे बेटी अचानक गायब हो गई। शुरुआत में उन्हें लगा कि वह आसपास या बाजार गई होगी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजन उसकी खोज में जुट गए। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। बेटी का प्रेमी ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। शादी करने का दबाव बना रहा था। युवक नशे का आदी है। शक है कि उसी ने इस घटना को अंजाम दिया है। युवक पहले ही चोरी-छिपे शादी कर चुका था। प्रेमी के घर पहुंचकर की पूछताछ पिता दशरथ ठाकुर ने बताया कि एक युवक से बेटी का 1 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई बार उसे समझाया था। बेटी के लापता होने के बाद लड़के के घर भी गए। उससे संबंधित जानकारी ली, लेकिन उसके परिवार के लोगों ने किसी भी जानकारी से इनकार कर दिया। युवक मेरी बेटी पल्लवी पर शादी का दबाव बना रहा था। उसने ही गला दबाकर मारा है। पुलिस ने शुरू की जांच पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा ने बताया कि ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के एक पोखर में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का शव बरामद हुआ है। परिजनों का कहना है कि प्रेम-प्रसंग का मामला है। किसी लड़के से शादी करना चाहती थी। जिस पर घरवालों को आपत्ति थी। माता-पिता ने उसका मोबाइल छीन लिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हर पहलु को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *