भाजपा बूथ अध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत:अमेठी में निमंत्रण से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मोपेड को मारी टक्कर

भाजपा बूथ अध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत:अमेठी में निमंत्रण से लौटते समय अज्ञात वाहन ने मोपेड को मारी टक्कर

अमेठी में देर रात एक सड़क हादसे में भाजपा के बूथ अध्यक्ष भारत चंद्र तिवारी की मौत हो गई। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर चौराहा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक भारत चंद्र तिवारी पंडरी गांव के निवासी थे और कोटेदार होने के साथ-साथ भाजपा के बूथ अध्यक्ष भी थे। वह महाराजपुर गांव में एक निमंत्रण में शामिल होने के बाद देर रात अपनी मोपेड से घर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौरीगंज थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। बूथ अध्यक्ष की मौत की खबर मिलने के बाद भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र सहित कई भाजपा नेता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *