भोजपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला नियोजनालय की ओर से कृषि भवन, आरा कैंपस में आज(27 अप्रैल 2027) जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। निजी क्षेत्र की कंपनी एलाइट फूड्स प्राइवेट लाइटेड, होसुर बेंगलुरु में ऑन-द-स्पॉट चयन किया जाएगा। कंपनी कुल 45 पदों पर भर्ती करेगी। प्रोडक्शन हेल्पर और पैकिंग हेल्पर के पदों पर ऑन द स्पॉट बहाली होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 से 18000 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी पुरुष और महिला अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता 8 वीं,10 वीं और ITI पास मांगी गई है। चयन प्रक्रिया के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को निबंधन प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा तथा सभी जरूरी प्रमाण पत्रों की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है। नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि इस जॉब कैंप में भाग लेने वाले सभी आवेदकों का NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण अनिवार्य है। जो उम्मीदवार अभी तक निबंधित नहीं हुए हैं, वे ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला नियोजनालय, भोजपुर में भी ऑनलाइन निबंधन की सुविधा उपलब्ध है। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि जॉब कैंप में प्रवेश निशुल्क रहेगा। नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता के रूप में होगी। चयन की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होगी। यह कैंप भोजपुर जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। भोजपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला नियोजनालय की ओर से कृषि भवन, आरा कैंपस में आज(27 अप्रैल 2027) जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। निजी क्षेत्र की कंपनी एलाइट फूड्स प्राइवेट लाइटेड, होसुर बेंगलुरु में ऑन-द-स्पॉट चयन किया जाएगा। कंपनी कुल 45 पदों पर भर्ती करेगी। प्रोडक्शन हेल्पर और पैकिंग हेल्पर के पदों पर ऑन द स्पॉट बहाली होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 से 18000 रुपए तक का मासिक वेतन दिया जाएगा। कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। NCS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी पुरुष और महिला अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। आवेदन के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता 8 वीं,10 वीं और ITI पास मांगी गई है। चयन प्रक्रिया के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को निबंधन प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा तथा सभी जरूरी प्रमाण पत्रों की मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है। नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि इस जॉब कैंप में भाग लेने वाले सभी आवेदकों का NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण अनिवार्य है। जो उम्मीदवार अभी तक निबंधित नहीं हुए हैं, वे ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला नियोजनालय, भोजपुर में भी ऑनलाइन निबंधन की सुविधा उपलब्ध है। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि जॉब कैंप में प्रवेश निशुल्क रहेगा। नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता के रूप में होगी। चयन की पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होगी। यह कैंप भोजपुर जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


