पूर्णिया में सरकारी चावल लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी:मजदूर की मौत, चालक की हालत नाजुक; सड़क पर लड़ रहे दो सांड को बचाने में हुआ हादसा

पूर्णिया में सरकारी चावल लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी:मजदूर की मौत, चालक की हालत नाजुक; सड़क पर लड़ रहे दो सांड को बचाने में हुआ हादसा

पूर्णिया में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चावल की बोरियों के नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ट्रैक्टर पर सरकारी चावल लदा था। मृतक की पहचान अभिनंदन मंडल(40) के रूप में हुई है, जो बनमनखी थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव के रहने वाले थे। घटना बनमनखी थाना क्षेत्र के फारबिसगंज -कुर्सेला स्टेट हाईवे 77 पर हुआ। सांड को बचाने के चक्कर में हादसा प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क किनारे दो सांड आपस में लड़ रहे थे। अचानक मुख्य सड़क पर आ गए। इसी दौरान तेज रफ्तार में चावल लदा ट्रैक्टर वहां पहुंचा। चालक ने सांड को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर ट्रेलर समेत सड़क किनारे पलट गया। गाड़ी पलटते ही उस पर लदी चावल की बोरियां मजदूर अभिनंदन मंडल के ऊपर गिर गई, जिससे वह बोरियों के नीचे दब गए।उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद बोरियों के नीचे दबे मजदूर के शव को बाहर निकाला।मामले की छानबीन की जा रही है? पूर्णिया में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चावल की बोरियों के नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ट्रैक्टर पर सरकारी चावल लदा था। मृतक की पहचान अभिनंदन मंडल(40) के रूप में हुई है, जो बनमनखी थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव के रहने वाले थे। घटना बनमनखी थाना क्षेत्र के फारबिसगंज -कुर्सेला स्टेट हाईवे 77 पर हुआ। सांड को बचाने के चक्कर में हादसा प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क किनारे दो सांड आपस में लड़ रहे थे। अचानक मुख्य सड़क पर आ गए। इसी दौरान तेज रफ्तार में चावल लदा ट्रैक्टर वहां पहुंचा। चालक ने सांड को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर ट्रेलर समेत सड़क किनारे पलट गया। गाड़ी पलटते ही उस पर लदी चावल की बोरियां मजदूर अभिनंदन मंडल के ऊपर गिर गई, जिससे वह बोरियों के नीचे दब गए।उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद बोरियों के नीचे दबे मजदूर के शव को बाहर निकाला।मामले की छानबीन की जा रही है?  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *