बांका में महिला की पीट-पीटकर हत्या:एक दिन पहले थाने में दी थी आवेदन, बोली- मेरी जान को खतरा है

बांका में महिला की पीट-पीटकर हत्या:एक दिन पहले थाने में दी थी आवेदन, बोली- मेरी जान को खतरा है

बांका के रजौन थाना क्षेत्र के उपरामा गांव में 35 साल की एक महिला की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला रविवार की देर शाम सामने आया है। मृतका की पहचान उपरामा गांव निवासी मुकेश तांती की पत्नी अहिल्या देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अहिल्या देवी मूल रूप से खिड्डी गांव की रहने वाली थी। उनके पिता कपिल देव तांती ने अपनी बेटी की शादी उपरामा गांव निवासी मुकेश तांती से की थी। पति मुकेश तांती हैदराबाद में रहकर मजदूरी करता है,जबकि अहिल्या देवी अपने दो बेटा और एक बेटी के साथ गांव में ही रहती थी। पति हैदराबाद में मजदूरी कर घर का पालन पोषण करता था। अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी परिजनों के अनुसार अहिल्या देवी ने रजौन और बांका थाना में एक आवेदन देकर अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पति के रिश्तेदार, भागलपुर जिले के बागबाड़ी थाना क्षेत्र के कुतुबगंज निवासी प्रदीप तांती का पुत्र राजेश तांती, जो वर्तमान में नानी घर उपरामा गांव में ही रहता है,अक्सर उनके साथ मारपीट करता था और जान से मारने की धमकी देता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि घर में अकेले रहने का फायदा उठाकर राजेश उनके साथ गलत हरकत करता था और विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई करता था ।आवेदन देने के महज एक दिन बाद अहिल्या देवी की अचानक मौत हो गई। बेटी का शव खाट पर पड़ा हुआ मिला मृतका की मां कविता देवी ने बताया कि उनकी बेटी के साथ ससुराल पक्ष के लोग, जिनमें राजेश तांती के अलावा भैसूर, सास और ननद शामिल हैं, लगातार मारपीट करते थे। ससुराल पक्ष से फोन आया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद जब वे उपरामा गांव पहुंचीं तो देखा कि उनकी बेटी का शव खाट पर पड़ा हुआ है और घर के सभी लोग फरार हैं। मृतका के 14 साल के बेटे सौरभ कुमार ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि उसकी मां को ससुराल पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। टीम ने क्राइम सीन तैयार कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।महिला के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे लाठी-डंडे से पिटाई की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि पुलिस द्वारा जांच पड़ताल कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आवेदन देने के बाद उसके आधार से जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बांका के रजौन थाना क्षेत्र के उपरामा गांव में 35 साल की एक महिला की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला रविवार की देर शाम सामने आया है। मृतका की पहचान उपरामा गांव निवासी मुकेश तांती की पत्नी अहिल्या देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अहिल्या देवी मूल रूप से खिड्डी गांव की रहने वाली थी। उनके पिता कपिल देव तांती ने अपनी बेटी की शादी उपरामा गांव निवासी मुकेश तांती से की थी। पति मुकेश तांती हैदराबाद में रहकर मजदूरी करता है,जबकि अहिल्या देवी अपने दो बेटा और एक बेटी के साथ गांव में ही रहती थी। पति हैदराबाद में मजदूरी कर घर का पालन पोषण करता था। अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी परिजनों के अनुसार अहिल्या देवी ने रजौन और बांका थाना में एक आवेदन देकर अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पति के रिश्तेदार, भागलपुर जिले के बागबाड़ी थाना क्षेत्र के कुतुबगंज निवासी प्रदीप तांती का पुत्र राजेश तांती, जो वर्तमान में नानी घर उपरामा गांव में ही रहता है,अक्सर उनके साथ मारपीट करता था और जान से मारने की धमकी देता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि घर में अकेले रहने का फायदा उठाकर राजेश उनके साथ गलत हरकत करता था और विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई करता था ।आवेदन देने के महज एक दिन बाद अहिल्या देवी की अचानक मौत हो गई। बेटी का शव खाट पर पड़ा हुआ मिला मृतका की मां कविता देवी ने बताया कि उनकी बेटी के साथ ससुराल पक्ष के लोग, जिनमें राजेश तांती के अलावा भैसूर, सास और ननद शामिल हैं, लगातार मारपीट करते थे। ससुराल पक्ष से फोन आया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद जब वे उपरामा गांव पहुंचीं तो देखा कि उनकी बेटी का शव खाट पर पड़ा हुआ है और घर के सभी लोग फरार हैं। मृतका के 14 साल के बेटे सौरभ कुमार ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने बताया कि उसकी मां को ससुराल पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। टीम ने क्राइम सीन तैयार कर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।महिला के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे लाठी-डंडे से पिटाई की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि पुलिस द्वारा जांच पड़ताल कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आवेदन देने के बाद उसके आधार से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *