चकेरी में टैंकर की टक्कर से युवक की मौत:जोरदार टक्कर से 100 मीटर बाइक घिसटी, आधार कार्ड से हुई पहचान

चकेरी में टैंकर की टक्कर से युवक की मौत:जोरदार टक्कर से 100 मीटर बाइक घिसटी, आधार कार्ड से हुई पहचान

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टैंकर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आधार कार्ड से मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। कोयला नगर चौकी प्रभारी राष्ट्रदीप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान उन्नाव के आवास विकास कॉलोनी निवासी जागेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा के बेटे विक्रांत विश्वकर्मा (44) के रूप में हुई है। विक्रांत अपनी मोटरसाइकिल से रामादेवी से नौबस्ता की ओर जा रहे थे। गदियाना पुलिया के ऊपर एक टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे विक्रांत गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। राहगीर फैजान और आहिल खान के अनुसार, टैंकर चालक तेज रफ्तार में था और उसने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक लगभग 100 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। टैंकर चालक घटना के बाद नौबस्ता की ओर भाग निकला। पुलिस ने शव को तुरंत कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात टैंकर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस अन्य साक्ष्यों की मदद से भी टैंकर चालक की पहचान करने में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *