मुजफ्फरपुर में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक(एसएसपी) कार्यालय ने कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यकुशलता और लोकहित को ध्यान में रखते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक के अनुमोदन के बाद यह निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के तहत सात पुलिस पदाधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन से हटाकर नए स्थानों पर पदस्थापित किया गया है। ये हुए प्रमुख बदलाव पुनि. रोहन कुमार को अहियापुर थाना से हटाकर जिला आसूचना इकाई, मुजफ्फरपुर में पदस्थापित किया गया है। पुनि. नवलेश कुमार आजाद को काजी मोहम्मदपुर थाना से स्थानांतरित कर सदर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुनि. शरत कुमार को सदर थाना से हटाकर अहियापुर थाना का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पुनि. चन्द्र भूषण कुमार सिंह को नगर अंचल पुलिस निरीक्षक से काजी मोहम्मदपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुनि. मनोज कुमार साह को न्यायालय सुरक्षा से हटाकर सदर थाना में पयर्वेक्षी पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। पुनि. मुन्ना कुमार गुप्ता को अहियापुर थाना से स्थानांतरित कर सदर बीट अंचल में अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। पुनि. रजा अहमद को साइबर थाना से हटाकर अहियापुर थाना में पयर्वेक्षी पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। जल्द से जल्द योगदान देने के निर्देश जारी आदेश में स्प्षट किया गया है कि ये तबादले कार्यहित और लोकहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। कुछ पदाधिकारियों को लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत रहने के कारण भी स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस मुख्यालय ने सभी पदाधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर शीघ्र योगदान देने का निर्देश दिया है। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। मुजफ्फरपुर में पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक(एसएसपी) कार्यालय ने कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यकुशलता और लोकहित को ध्यान में रखते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक के अनुमोदन के बाद यह निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के तहत सात पुलिस पदाधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन से हटाकर नए स्थानों पर पदस्थापित किया गया है। ये हुए प्रमुख बदलाव पुनि. रोहन कुमार को अहियापुर थाना से हटाकर जिला आसूचना इकाई, मुजफ्फरपुर में पदस्थापित किया गया है। पुनि. नवलेश कुमार आजाद को काजी मोहम्मदपुर थाना से स्थानांतरित कर सदर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुनि. शरत कुमार को सदर थाना से हटाकर अहियापुर थाना का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पुनि. चन्द्र भूषण कुमार सिंह को नगर अंचल पुलिस निरीक्षक से काजी मोहम्मदपुर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुनि. मनोज कुमार साह को न्यायालय सुरक्षा से हटाकर सदर थाना में पयर्वेक्षी पदाधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। पुनि. मुन्ना कुमार गुप्ता को अहियापुर थाना से स्थानांतरित कर सदर बीट अंचल में अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है। पुनि. रजा अहमद को साइबर थाना से हटाकर अहियापुर थाना में पयर्वेक्षी पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है। जल्द से जल्द योगदान देने के निर्देश जारी आदेश में स्प्षट किया गया है कि ये तबादले कार्यहित और लोकहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। कुछ पदाधिकारियों को लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत रहने के कारण भी स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस मुख्यालय ने सभी पदाधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर शीघ्र योगदान देने का निर्देश दिया है। माना जा रहा है कि इस फेरबदल से जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।


