मुजफ्फरपुर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। अस्पताल में बुखार और हीट से जुड़ी समस्याओं वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। सदर अस्पताल में गर्मी को देखते हुए जनरल वार्ड में मरीजों के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। जनरल वार्ड में हर बेड पर एक-एक मरीज के लिए अलग व्यवस्था की गई है और हर बेड के ठीक ऊपर पंखा लगाया गया है, जिससे मरीजों को गर्मी से राहत मिल सके। अस्पताल में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति है, जिससे पंखे लगातार चलते रहें और मरीजों को किसी तरह की असुविधा न हो। पीने के पानी की व्यवस्था भी अस्पताल में उपलब्ध है। वार्ड के पास वाटर कूलर लगाए गए हैं, हालांकि कभी-कभी अधिक लोड के कारण मरीजों और उनके परिजनों को नीचे के फ्लोर पर जाकर पानी लेना पड़ता है, जहां पानी की सुविधा लगातार बनी रहती है। मरीजों के परिजनों के रहने और बैठने की भी संतोषजनक व्यवस्था अस्पताल परिसर में देखी गई। सदर अस्पताल से कुछ तस्वीरें… ठंडा पानी मिल जाता तो अच्छा होता मरीज के साथ आई अटेंडेंट नफीसा खातून ने कहा कि अस्पताल में व्यवस्था ठीक है और बिजली भी रहती है, लेकिन पानी गर्म मिलता है। अगर ठंडा पानी की व्यवस्था और बेहतर हो जाए तो और राहत मिलेगी। अस्पताल में भर्ती रामविलास पंडित, जो पिछले 8 दिनों से टाइफाइड के इलाज के लिए भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि यहां लाइट की व्यवस्था बहुत अच्छी है और 24 घंटे रहती है। पानी भी मिल जाता है, बस कभी-कभी नीचे जाना पड़ता है। कुल मिलाकर कोई बड़ी परेशानी नहीं है। तेज धूप में बिना कारण नहीं निकले सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. ज्ञानेंदु शेखर ने लोगों से अपील की है कि तेज धूप में बेवजह बाहर न निकलें, अधिक पानी पिएं और सिर को ढककर रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
हीट वेव को लेकर स्पेशल वार्ड हो रहा तैयार हीट वेव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अतिरिक्त इंतजाम भी किए हैं। सदर अस्पताल में प्रभावित मरीजों के लिए अलग से कोल्ड बेड और स्पेशल वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कूलर, एसी, अतिरिक्त डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की भी व्यवस्था की गई है, ताकि आपात स्थिति में मरीजों का बेहतर इलाज किया जा सके। मुजफ्फरपुर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। अस्पताल में बुखार और हीट से जुड़ी समस्याओं वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। सदर अस्पताल में गर्मी को देखते हुए जनरल वार्ड में मरीजों के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। जनरल वार्ड में हर बेड पर एक-एक मरीज के लिए अलग व्यवस्था की गई है और हर बेड के ठीक ऊपर पंखा लगाया गया है, जिससे मरीजों को गर्मी से राहत मिल सके। अस्पताल में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति है, जिससे पंखे लगातार चलते रहें और मरीजों को किसी तरह की असुविधा न हो। पीने के पानी की व्यवस्था भी अस्पताल में उपलब्ध है। वार्ड के पास वाटर कूलर लगाए गए हैं, हालांकि कभी-कभी अधिक लोड के कारण मरीजों और उनके परिजनों को नीचे के फ्लोर पर जाकर पानी लेना पड़ता है, जहां पानी की सुविधा लगातार बनी रहती है। मरीजों के परिजनों के रहने और बैठने की भी संतोषजनक व्यवस्था अस्पताल परिसर में देखी गई। सदर अस्पताल से कुछ तस्वीरें… ठंडा पानी मिल जाता तो अच्छा होता मरीज के साथ आई अटेंडेंट नफीसा खातून ने कहा कि अस्पताल में व्यवस्था ठीक है और बिजली भी रहती है, लेकिन पानी गर्म मिलता है। अगर ठंडा पानी की व्यवस्था और बेहतर हो जाए तो और राहत मिलेगी। अस्पताल में भर्ती रामविलास पंडित, जो पिछले 8 दिनों से टाइफाइड के इलाज के लिए भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि यहां लाइट की व्यवस्था बहुत अच्छी है और 24 घंटे रहती है। पानी भी मिल जाता है, बस कभी-कभी नीचे जाना पड़ता है। कुल मिलाकर कोई बड़ी परेशानी नहीं है। तेज धूप में बिना कारण नहीं निकले सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. ज्ञानेंदु शेखर ने लोगों से अपील की है कि तेज धूप में बेवजह बाहर न निकलें, अधिक पानी पिएं और सिर को ढककर रखें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
हीट वेव को लेकर स्पेशल वार्ड हो रहा तैयार हीट वेव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अतिरिक्त इंतजाम भी किए हैं। सदर अस्पताल में प्रभावित मरीजों के लिए अलग से कोल्ड बेड और स्पेशल वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कूलर, एसी, अतिरिक्त डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की भी व्यवस्था की गई है, ताकि आपात स्थिति में मरीजों का बेहतर इलाज किया जा सके।


