बेगूसराय में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है। सम्राट चौधरी की पगड़ी पर विजय सिन्हा की नजर रहने की बात तेजस्वी यादव ने कही थी, इसपर विजय सिन्हा ने कहा कि पगड़ी की लाज बचाना हमारी जिम्मेदारी है, हर बिहारी के पगड़ी का लाज बचाने के लिए विजय कुमार सिन्हा संकल्पित है। बिहार की जनता जग चुकी है, अब इसके अंदर कोई भी अराजकता फैलाएंगे तो बिहार की जनता माफ नहीं करेगी। सरकार एनडीए की कल भी थी, आज भी है और कल भी रहेगी। एनडीए सरकार हमेशा सेवा के भाव से जनता के हित में काम करेगी। तेजस्वी यादव की घबराहट झलक रही है विजय सिन्हा ने कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद तेजस्वी यादव ने भाजपा में नाराजगी की बात कही जो बेवजह और फालतू है। तेजस्वी यादव की घबराहट झलक रही है। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन एक परिवार की पार्टी नहीं है, एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है। यह सामूहिक नेतृत्व की पार्टी है। सामूहिक नेतृत्व जो निर्णय लेता है, उसे लोग स्वीकार नहीं करते, बल्कि स्वागत करते हैं। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने का स्वागत किया है। एनडीए गठबंधन नए नौजवानों को बेहतर सेवा करने का, अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में विकसित बिहार और विकसित भारत बनाने के सपना को साकार कर रहा है। इसलिए गलतफहमी में नहीं रहे, डबल इंजन की सरकार, मोदी जी और नीतीश जी ने जनता के सामने वादा किया कि हम विकसित बिहार बनाएंगे। आज सुशासन से समृद्ध और विकसित बिहार के सपने को साकार करने के लिए पूरा एनडीए गठबंधन एकजुटता के साथ काम करेगा।
किसके पाठशाला में कौन पढ़ें मैं नहीं जानता तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को लालू यादव की पाठशाला में पढ़े जाने की बात कही थी, इसपर विजय सिन्हा ने कहा कि किसके पाठशाला से कौन पढ़े हैं यह मैं नहीं जानता। मैं धरती को माता मानता हूं, उसी धरती पर पले-बढ़े हैं। सरकारी विद्यालय में पढ़े हैं, मैं भी शिक्षक पुत्र हूं और सब व्यक्ति जो ज्ञान प्राप्त करते हैं। उस ज्ञान का राष्ट्र के प्रति समर्पण, समाज के प्रति सामाजिक सद्भाव और सबका साथ सबका विकास का जब मंत्र ग्रहण कर लेते हैं। बेगूसराय में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है। सम्राट चौधरी की पगड़ी पर विजय सिन्हा की नजर रहने की बात तेजस्वी यादव ने कही थी, इसपर विजय सिन्हा ने कहा कि पगड़ी की लाज बचाना हमारी जिम्मेदारी है, हर बिहारी के पगड़ी का लाज बचाने के लिए विजय कुमार सिन्हा संकल्पित है। बिहार की जनता जग चुकी है, अब इसके अंदर कोई भी अराजकता फैलाएंगे तो बिहार की जनता माफ नहीं करेगी। सरकार एनडीए की कल भी थी, आज भी है और कल भी रहेगी। एनडीए सरकार हमेशा सेवा के भाव से जनता के हित में काम करेगी। तेजस्वी यादव की घबराहट झलक रही है विजय सिन्हा ने कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद तेजस्वी यादव ने भाजपा में नाराजगी की बात कही जो बेवजह और फालतू है। तेजस्वी यादव की घबराहट झलक रही है। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन एक परिवार की पार्टी नहीं है, एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है। यह सामूहिक नेतृत्व की पार्टी है। सामूहिक नेतृत्व जो निर्णय लेता है, उसे लोग स्वीकार नहीं करते, बल्कि स्वागत करते हैं। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने का स्वागत किया है। एनडीए गठबंधन नए नौजवानों को बेहतर सेवा करने का, अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में विकसित बिहार और विकसित भारत बनाने के सपना को साकार कर रहा है। इसलिए गलतफहमी में नहीं रहे, डबल इंजन की सरकार, मोदी जी और नीतीश जी ने जनता के सामने वादा किया कि हम विकसित बिहार बनाएंगे। आज सुशासन से समृद्ध और विकसित बिहार के सपने को साकार करने के लिए पूरा एनडीए गठबंधन एकजुटता के साथ काम करेगा।
किसके पाठशाला में कौन पढ़ें मैं नहीं जानता तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को लालू यादव की पाठशाला में पढ़े जाने की बात कही थी, इसपर विजय सिन्हा ने कहा कि किसके पाठशाला से कौन पढ़े हैं यह मैं नहीं जानता। मैं धरती को माता मानता हूं, उसी धरती पर पले-बढ़े हैं। सरकारी विद्यालय में पढ़े हैं, मैं भी शिक्षक पुत्र हूं और सब व्यक्ति जो ज्ञान प्राप्त करते हैं। उस ज्ञान का राष्ट्र के प्रति समर्पण, समाज के प्रति सामाजिक सद्भाव और सबका साथ सबका विकास का जब मंत्र ग्रहण कर लेते हैं।


