इंस्टाग्राम पर भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया की आपत्तिजनक वीडियो:AI जनरेटेड वीडियो में दोनों को साथ दिखाया, कांग्रेस ने की FIR की मांग

इंस्टाग्राम पर भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया की आपत्तिजनक वीडियो:AI जनरेटेड वीडियो में दोनों को साथ दिखाया, कांग्रेस ने की FIR की मांग

दुर्ग में एक एआई जनरेटेड वीडियो को लेकर सियासत गरमा गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पूर्व उप सचिव रही सौम्या चौरसिया का एक एआई जनरेटेड वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया गया है, जिसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी जताई है। कांग्रेसी नेताओं ने एआई जनरेटेड वीडियो के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने एसपी से दोषी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं कांग्रेसियों ने दो दिन में कार्रवाई नहीं होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। जानिए क्या है इस एआई जनरेटेड वीडियो में एआई से जनरेट की गई वीडियो में वीडियो में भूपेश बघेल और सौम्या चौरसिया एक-दूसरे के साथ डेट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों को बाइक पर साथ बैठकर घूमते और हाथ पकड़े दिखाया गया है। इतना ही नहीं, वीडियो में भूपेश बघेल को सिगरेट पीते हुए भी दिखाया गया है। इंस्टाग्राम एकाउंट से वायरल किया गया वीडियो
कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इंस्टाग्राम पर “Congress_pollkhol” नाम के अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया गया है और “@randomchhattisgarh” आईडी के साथ मिलकर इसे तेजी से फैलाया जा रहा है। पार्टी का आरोप है कि इस वीडियो के जरिए भूपेश बघेल की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस ने जताई आपत्ति, कार्रवाई की मांग
कांग्रेस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस वीडियो को लेकर काफी नाराजगी व्यक्त की है। इस पूरे मामले को लेकर आज रविवार शाम 5 बजे जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल और भिलाई नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल दुर्ग एसपी से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने एसपी से मांग की है कि वीडियो बनाने और वायरल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार किया जाए। साथ ही संबंधित इंस्टाग्राम आईडी को भी बैन किया जाए। भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि दुर्ग शहर में सोशल मीडिया पर इससे पहले भी आपत्तिजनक वीडियो सामने आए हैं। इस बारे में शिकायत भी की गई थी, लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस पर सरकार का दबाव है और कार्रवाई में भेदभाव हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े एआई जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर डाले जा रहे हैं, लेकिन पुलिस सिर्फ ज्ञापन देने की बात कह रही है। चंद्राकर ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जाएगा। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ लगातार गलत टिप्पणियां की जा रही हैं। उनके चरित्र हनन की कोशिश हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर भाजपा से जुड़े कुछ लोग फर्जी पेज बनाकर ऐसे वीडियो और सामग्री फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का आपत्तिजनक वीडियो जारी करना पूरी तरह गलत है। इससे पहले भी एआई जनरेटेड आपत्तिजनक वीडियो को लेकर एसपी से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस ने मांग की है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। 2008 बैच की प्रशासनिक अधिकारी हैं सौम्या
सौम्या चौरसिया की बात करें तो वे छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा की 2008 बैच की अधिकारी रही हैं। जब 17 दिसंबर 2018 को भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, उसके कुछ ही दिनों बाद उन्हें मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव बनाया गया था। बाद में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने उन्हें कथित अवैध वसूली और जमीन से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया था। उन पर यह भी आरोप हैं कि उन्होंने अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए शराब घोटाले से जुड़े लोगों को संरक्षण दिया। हालांकि, इन मामलों में जांच एजेंसियां पहले से जांच कर रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *