भागलपुर में युवक की ट्रेन से कटने के कारण मौत:स्थानीय बोले- कुछ दिनों ने यहीं घूम रहा था, मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी

भागलपुर में युवक की ट्रेन से कटने के कारण मौत:स्थानीय बोले- कुछ दिनों ने यहीं घूम रहा था, मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी

भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में आज ट्रेन से कटने के कारण युवक की मौत हो गई। घटना, फतेहपुर स्थित रेलवे पोल संख्या 313/20 और 313/22 के बीच की है, जहां सुल्तानगंज से भागलपुर की ओर आ रही एक ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 साल के बीच प्रतीत हो रही है। उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों का कहना है कि युवक पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में घूमता देखा जाता था। कुछ लोगों ने उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ या विक्षिप्त बताया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल के सुल्तानगंज कंट्रोल को दी। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ ने नाथनगर थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद नाथनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल, पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी। मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी से बातचीत करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने अधिकृत ना होने का हवाला देकर कुछ नहीं कहा। भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में आज ट्रेन से कटने के कारण युवक की मौत हो गई। घटना, फतेहपुर स्थित रेलवे पोल संख्या 313/20 और 313/22 के बीच की है, जहां सुल्तानगंज से भागलपुर की ओर आ रही एक ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 साल के बीच प्रतीत हो रही है। उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों का कहना है कि युवक पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में घूमता देखा जाता था। कुछ लोगों ने उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ या विक्षिप्त बताया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल के सुल्तानगंज कंट्रोल को दी। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ ने नाथनगर थाना पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद नाथनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज बरामद नहीं होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल, पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी। मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी से बातचीत करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने अधिकृत ना होने का हवाला देकर कुछ नहीं कहा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *