Vaibhav Sooryavanshi injury update: वैभव सूर्यवंशी की चोट पर राजस्थान रॉयल्स ने दिया बड़ा अपडेट, बताया अब कैसी है हालत

Vaibhav Sooryavanshi injury update: वैभव सूर्यवंशी की चोट पर राजस्थान रॉयल्स ने दिया बड़ा अपडेट, बताया अब कैसी है हालत

Vaibhav Sooryavanshi injury update: आईपीएल 2026 में 36वां मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्‍टेडियम में राजस्‍थान रॉयल्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने शतक जड़कर खूूब वाहवाही लूटी है। लेकिन, आरआर की फील्डिंग के दौरान एक पल ऐसा भी आया, जब उन्‍हें दर्द से कराहते हुए मैदान छोड़ना पड़ा। उनकी हालत देख फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि उनकी चोट गंभीर ना हो। इसी बीच राजस्‍थान रॉयल्‍स की ओर से वैभव की चोट को लेकर बड़ा अपडेट आया है।

दरअसल, यह घटना मैच की दूसरी पारी शुरुआत में ही तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर घटी। ईशान किशन ने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर कवर्स के ऊपर से शॉट लगाया था। वैभव गेंद को रोकने के लिए तेजी से दौड़े, लेकिन उसे रोक नहीं पाए। वह तुरंत रुके और अपनी जांघ पकड़कर दर्द से कराहते हुए वहीं बैठ गए।

लंगड़ाते हुए सहारा लेकर छोड़ा मैदान

वह दोबारा खड़े तो हुए, लेकिन सहज महसूस नहीं कर रहे थे। इसके बाद फीजियो मैदान पर पहुंचे और कुछ देर जांच के बाद वैभव सहारा लेते हुए मैदान से बाहर चले गए। उनके चलने में साफ तौर पर लंगड़ाहट दिख रही थी और उन्होंने अपना हाथ अपनी हैमस्ट्रिंग पर रखा हुआ था। पहली पारी में 14 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद और वह भी जयपुर की तेज गर्मी में सूर्यवंशी के शरीर में पानी की कमी होना तय था। शायद इसी वजह से उन्हें यह तकलीफ हुई है।

वैभव सूर्यवंशी की चोट पर अपडेट

राजस्‍थान रॉयल्‍स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वैभव को अपनी हैमस्ट्रिंग में कुछ खिंचाव महसूस हो रहा था, लेकिन अब वह ठीक लग रहा है। डॉक्टरों ने उसका इलाज कर दिया है। इसलिए वह अब ठीक दिख रहा है। हमें एक-दो दिन में पूरी जानकारी मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं लगता कि यह कोई गंभीर चोट है।

उनकी आखिरी लाइन सबसे ज्‍यादा मायने रखती है कि चोट गंभीर नहीं है। फिलहाल के लिए कम से कम राजस्‍थान रॉयल्‍स तो यही उम्मीद कर सकता है कि यह बस एक छोटी-मोटी चोट है, न कि ऐसी कोई चीज जो इस सीजन में उनकी सबसे बड़ी चमक को ही टीम से बाहर कर दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *