आज जेडीयू कार्यालय पहुंचेंगे नीतीश कुमार:भामाशाह जयंती समारोह का करेंगे उद्घाटन, डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव; श्रवण कुमार सहित कई नेता पहुंचे

आज जेडीयू कार्यालय पहुंचेंगे नीतीश कुमार:भामाशाह जयंती समारोह का करेंगे उद्घाटन, डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव; श्रवण कुमार सहित कई नेता पहुंचे

जेडीयू की ओर से आज 26 अप्रैल को वीर शिरोमणि दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे पटना स्थित जेडीयू प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित है। मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार आज पहली बार जेडीयू कार्यालय पहुंचेंगे और इस समारोह का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में बिहार सरकार के डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव, जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार और महेश्वर हजारी, संजय सिंह पहुंच गए हैं। इनके अलावा जेडीयू के कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। भामाशाह जयंती समारोह की तस्वीर भामाशाह जयंती पर समारोह से जेडीयू का मैसेज भामाशाह जयंती के इस आयोजन के जरिए जेडीयू सामाजिक समरसता और महापुरुषों के सम्मान का संदेश देने की कोशिश करेगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि भामाशाह का जीवन समाज सेवा, त्याग और समर्पण की मिसाल है, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। नीतीश कुमार का कार्यकर्ताओं को 5 संदेश कार्यकर्ता को जो पैंपलेट दिया गया है, जयंती समारोह को लेकर उसमें नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री ही बताया गया है। साथ ही नीतीश कुमार का कार्यकर्ताओं को 5 संदेश दिया गया है, जो है
कार्यकर्ताओं में जाएगा नया संदेश नीतीश कुमार के जेडीयू कार्यालय पहुंचने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में नया संदेश जाएगा और संगठन को मजबूती मिलेगी। जेडीयू की ओर से आज 26 अप्रैल को वीर शिरोमणि दानवीर भामाशाह जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे पटना स्थित जेडीयू प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित है। मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार आज पहली बार जेडीयू कार्यालय पहुंचेंगे और इस समारोह का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में बिहार सरकार के डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव, जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार और महेश्वर हजारी, संजय सिंह पहुंच गए हैं। इनके अलावा जेडीयू के कई अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में भाग लेंगे। भामाशाह जयंती समारोह की तस्वीर भामाशाह जयंती पर समारोह से जेडीयू का मैसेज भामाशाह जयंती के इस आयोजन के जरिए जेडीयू सामाजिक समरसता और महापुरुषों के सम्मान का संदेश देने की कोशिश करेगी। पार्टी नेताओं का कहना है कि भामाशाह का जीवन समाज सेवा, त्याग और समर्पण की मिसाल है, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। नीतीश कुमार का कार्यकर्ताओं को 5 संदेश कार्यकर्ता को जो पैंपलेट दिया गया है, जयंती समारोह को लेकर उसमें नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री ही बताया गया है। साथ ही नीतीश कुमार का कार्यकर्ताओं को 5 संदेश दिया गया है, जो है
कार्यकर्ताओं में जाएगा नया संदेश नीतीश कुमार के जेडीयू कार्यालय पहुंचने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में नया संदेश जाएगा और संगठन को मजबूती मिलेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *