बेगूसराय में पीट-पीटकर युवक की हत्या:गले में फंदे का निशान, हाथ-पैर रस्सी से बंधा था; जांच के लिए FSL की टीम पहुंची

बेगूसराय में पीट-पीटकर युवक की हत्या:गले में फंदे का निशान, हाथ-पैर रस्सी से बंधा था; जांच के लिए FSL की टीम पहुंची

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान गोविंद पासवान(30) के रूप में की गई है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के मुनीचक करीम टोल की है। सूचना मिलते ही सदर-टू प्रभारी डीएसपी इमरान अहमद मौके पर पहुंचे। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। घर में मचा कोहराम मां साबो देवी ने बताया कि गोविंद परदेस में मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम में घर आया था। शनिवार शाम करीब 6 बजे घर से निकलते समय कहा था कि थोड़ी देर में आते हैं। देर रात शंकर यादव का बेटा छोटू और धर्मेंद्र मेरे घर पर आए। कहा की तुम्हारा बेटा सोया हुआ है, उठा कर ले आओ। मेरे कहने पर दोनों ने पीपल के नजदीक से उठाकर घर के पास पहुंचा दिया। हाथ पैर बंधा हुआथा। मारपीट के बाद फांसी लगाकर मार गया था। मेरे सामने ही शंकर ने हाथ-पैर का रस्सी खोला। किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। गोविंद की अभी शादी भी नहीं हुआ थी। पता नहीं क्यों मेरे बेटा को मार दिया। गले पर फंदे का निशान डीएसपी इमरान अहमद ने बताया कि लाश की स्थिति देखकर लग रहा है कि ईंट-पत्थर से पीटकर हत्या की गई है, गले पर भी रस्सी के निशान है। 100 मीटर दूर तक ब्लड का निशान है। परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने पीट-पीटकर युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान गोविंद पासवान(30) के रूप में की गई है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के मुनीचक करीम टोल की है। सूचना मिलते ही सदर-टू प्रभारी डीएसपी इमरान अहमद मौके पर पहुंचे। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। घर में मचा कोहराम मां साबो देवी ने बताया कि गोविंद परदेस में मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम में घर आया था। शनिवार शाम करीब 6 बजे घर से निकलते समय कहा था कि थोड़ी देर में आते हैं। देर रात शंकर यादव का बेटा छोटू और धर्मेंद्र मेरे घर पर आए। कहा की तुम्हारा बेटा सोया हुआ है, उठा कर ले आओ। मेरे कहने पर दोनों ने पीपल के नजदीक से उठाकर घर के पास पहुंचा दिया। हाथ पैर बंधा हुआथा। मारपीट के बाद फांसी लगाकर मार गया था। मेरे सामने ही शंकर ने हाथ-पैर का रस्सी खोला। किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। गोविंद की अभी शादी भी नहीं हुआ थी। पता नहीं क्यों मेरे बेटा को मार दिया। गले पर फंदे का निशान डीएसपी इमरान अहमद ने बताया कि लाश की स्थिति देखकर लग रहा है कि ईंट-पत्थर से पीटकर हत्या की गई है, गले पर भी रस्सी के निशान है। 100 मीटर दूर तक ब्लड का निशान है। परिजनों के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *