बेगूसराय में भामाशाह जयंती पर भव्य कार्यक्रम:शोभा यात्रा से होगी शुरुआत; पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, बीजेपी सांसद ढुल्लू महतो आएंगे

बेगूसराय में भामाशाह जयंती पर भव्य कार्यक्रम:शोभा यात्रा से होगी शुरुआत; पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, बीजेपी सांसद ढुल्लू महतो आएंगे

बेगूसराय में आज भामाशाह की 479वीं जयंती पर तैलिक साहू सभा की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत शोभा यात्रा से होगी। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शोभा यात्रा जीडी कॉलेज से शुरू होगी। पटेल चौक, नौरंगपुल, कर्पूरी स्थान चौक से मुड़कर मारवाड़ी मोहल्ला होते हुए चट्टी रोड में स्थित भामाशाह चौक पर पहुंचेगी। जहां माल्यार्पण के बाद पी. गुप्ता रोड, बीपी स्कूल चौक, काली स्थान चौक होते हुए शोभा यात्रा दिनकर कला भवन में पहुंचकर समाप्त हो जाएगी। धनबाद के बीजेपी सांसद आएंगे दिनकर भवन में आयोजित समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद, राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता, धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो, आरजेडी विधायक रणविजय साहू, पटना मेयर सीता साहू और पटना जिला परिषद अध्यक्ष स्तुति गुप्ता शामिल होंगी। 18 प्रखंडों में प्रचार-प्रसार आयोजकों के अनुसार इस वर्ष का समारोह ऐतिहासिक होने जा रहा है। जिसमें समाज के बंधुओं, माताओं एवं बहनों की अभूतपूर्व भागीदारी की संभावना है। पिछले डेढ़ माह से जिले के सभी 18 प्रखंडों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को आमंत्रित किया गया है। राजकीय दर्जा देने की मांग समिति ने सरकार के समक्ष प्रमुख मांग रखते हुए कहा है कि सिक्स लेन सिमरिया पुल बेगूसराय साइड में स्थित गोलंबर पर दानवीर भामाशाह की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए। बेगूसराय को भामाशाह नगर के रूप में विकसित करने की मांग भी रखी गई। इसके साथ ही भामाशाह जयंती को बिहार में राजकीय दर्जा देने एवं आयोजन के लिए सरकारी सहयोग की मांग है। बेगूसराय में आज भामाशाह की 479वीं जयंती पर तैलिक साहू सभा की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत शोभा यात्रा से होगी। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शोभा यात्रा जीडी कॉलेज से शुरू होगी। पटेल चौक, नौरंगपुल, कर्पूरी स्थान चौक से मुड़कर मारवाड़ी मोहल्ला होते हुए चट्टी रोड में स्थित भामाशाह चौक पर पहुंचेगी। जहां माल्यार्पण के बाद पी. गुप्ता रोड, बीपी स्कूल चौक, काली स्थान चौक होते हुए शोभा यात्रा दिनकर कला भवन में पहुंचकर समाप्त हो जाएगी। धनबाद के बीजेपी सांसद आएंगे दिनकर भवन में आयोजित समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद, राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता, धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो, आरजेडी विधायक रणविजय साहू, पटना मेयर सीता साहू और पटना जिला परिषद अध्यक्ष स्तुति गुप्ता शामिल होंगी। 18 प्रखंडों में प्रचार-प्रसार आयोजकों के अनुसार इस वर्ष का समारोह ऐतिहासिक होने जा रहा है। जिसमें समाज के बंधुओं, माताओं एवं बहनों की अभूतपूर्व भागीदारी की संभावना है। पिछले डेढ़ माह से जिले के सभी 18 प्रखंडों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को आमंत्रित किया गया है। राजकीय दर्जा देने की मांग समिति ने सरकार के समक्ष प्रमुख मांग रखते हुए कहा है कि सिक्स लेन सिमरिया पुल बेगूसराय साइड में स्थित गोलंबर पर दानवीर भामाशाह की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए। बेगूसराय को भामाशाह नगर के रूप में विकसित करने की मांग भी रखी गई। इसके साथ ही भामाशाह जयंती को बिहार में राजकीय दर्जा देने एवं आयोजन के लिए सरकारी सहयोग की मांग है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *