दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। मृतक की पहचान जगदीशपुर के पानापुर पैचनिया निवासी सूरज यादव(70) के तौर पर हुई है। घटना बिहिया स्टेशन के पास की है। बहू रिंकू देवी ने बताया कि मेरे ससुर कोलकाता में रहते थे। पड़ोस में शादी थी, जिसके लिए घर आए थे। शनिवार को जगदीशपुर से आरा स्टेशन आए। यहां से ट्रेन पकड़कर बिहिया जा रहे थे। रास्ते में ट्रेन से नीचे गिर गए। रेल पुलिस से हादसे की जानकारी मिली।
घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। परिवार में दो पुत्र नंद किशोर, राज किशोर और एक पुत्री मीना देवी है। पत्नी राजमुना देवी की मौत कुछ साल पहले हो गई थी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। मृतक की पहचान जगदीशपुर के पानापुर पैचनिया निवासी सूरज यादव(70) के तौर पर हुई है। घटना बिहिया स्टेशन के पास की है। बहू रिंकू देवी ने बताया कि मेरे ससुर कोलकाता में रहते थे। पड़ोस में शादी थी, जिसके लिए घर आए थे। शनिवार को जगदीशपुर से आरा स्टेशन आए। यहां से ट्रेन पकड़कर बिहिया जा रहे थे। रास्ते में ट्रेन से नीचे गिर गए। रेल पुलिस से हादसे की जानकारी मिली।
घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। परिवार में दो पुत्र नंद किशोर, राज किशोर और एक पुत्री मीना देवी है। पत्नी राजमुना देवी की मौत कुछ साल पहले हो गई थी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।


