बिहार सरकार की ओर से संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में क्लास 9वीं और 11वीं में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहारशरीफ के चकरसलपुर स्थित स्कूल समेत कैमूर, कटिहार, जमुई और मुजफ्फरपुर के में रिक्त सीटों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक छात्र आगामी एक मई तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं, जिसके बाद 17 मई को राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे।अभ्यर्थियों को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। इन विद्यालयों की विशेषता यह है कि यहां चयनित छात्र-छात्राओं को नवोदय विद्यालयों की तर्ज पर पूरी तरह निशुल्क और उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान की जाती है। रहने, खाने, कपड़े, दवाइयों से लेकर आधुनिक लैब और पुस्तकों तक का सारा खर्च राज्य सरकार देगी। 560 आवासन क्षमता वाले इन स्कूलों में मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के मेधावी बच्चों का चयन किया जाना है। 11वीं कक्षा में विज्ञान और कला संकाय की पढ़ाई की विशेष व्यवस्था है। सीट लड़कियों के लिए 50 फीसदी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नामांकन के लिए कड़े पात्रता मापदंड निर्धारित किए गए हैं। नौवीं कक्षा के लिए अधिकतम आयु 16 वर्ष और 11वीं के लिए 18 वर्ष तय की गई है, साथ ही अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक आय छह लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए और 50 प्रतिशत सीटें बालिकाओं के लिए आरक्षित रखी गई है। आठ जून से नए सत्र की पढ़ाई जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरते समय सीओ स्तर से निर्गत जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के साथ फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट संबंधित जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या निबंधित डाक के माध्यम से जमा करना होगा। परीक्षा के बाद 28 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे। एक से छह जून तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर आठ जून से नए सत्र की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। बिहार सरकार की ओर से संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में क्लास 9वीं और 11वीं में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहारशरीफ के चकरसलपुर स्थित स्कूल समेत कैमूर, कटिहार, जमुई और मुजफ्फरपुर के में रिक्त सीटों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक छात्र आगामी एक मई तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं, जिसके बाद 17 मई को राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे।अभ्यर्थियों को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। इन विद्यालयों की विशेषता यह है कि यहां चयनित छात्र-छात्राओं को नवोदय विद्यालयों की तर्ज पर पूरी तरह निशुल्क और उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान की जाती है। रहने, खाने, कपड़े, दवाइयों से लेकर आधुनिक लैब और पुस्तकों तक का सारा खर्च राज्य सरकार देगी। 560 आवासन क्षमता वाले इन स्कूलों में मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के मेधावी बच्चों का चयन किया जाना है। 11वीं कक्षा में विज्ञान और कला संकाय की पढ़ाई की विशेष व्यवस्था है। सीट लड़कियों के लिए 50 फीसदी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नामांकन के लिए कड़े पात्रता मापदंड निर्धारित किए गए हैं। नौवीं कक्षा के लिए अधिकतम आयु 16 वर्ष और 11वीं के लिए 18 वर्ष तय की गई है, साथ ही अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक आय छह लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए और 50 प्रतिशत सीटें बालिकाओं के लिए आरक्षित रखी गई है। आठ जून से नए सत्र की पढ़ाई जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फॉर्म भरते समय सीओ स्तर से निर्गत जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र के साथ फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना अनिवार्य है। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट संबंधित जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या निबंधित डाक के माध्यम से जमा करना होगा। परीक्षा के बाद 28 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे। एक से छह जून तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर आठ जून से नए सत्र की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी।


