जमुई के सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। मृतक की पहचान झाझा थानाक्षेत्र के धपरी निवासी शिवनारायण मंडल(65) के रूप में हुई है। घायलों में झाझा थानाक्षेत्र के बसंत मंडल और राजकुमार मंडल शामिल हैं। चकाई की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सोनो की ओर जा रहे ई-रिक्शा को सीधी टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान शिवनारायण मंडल ने तोड़ा दम स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो पहुंचाया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शिवनारायण मंडल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो किया जब्त थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जमुई के सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। मृतक की पहचान झाझा थानाक्षेत्र के धपरी निवासी शिवनारायण मंडल(65) के रूप में हुई है। घायलों में झाझा थानाक्षेत्र के बसंत मंडल और राजकुमार मंडल शामिल हैं। चकाई की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सोनो की ओर जा रहे ई-रिक्शा को सीधी टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान शिवनारायण मंडल ने तोड़ा दम स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो पहुंचाया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शिवनारायण मंडल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो किया जब्त थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


