आरएलएम की बैठक, सांगठनिक चुनाव के लिए बनी रणनीति:26 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया, 14 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे

आरएलएम की बैठक, सांगठनिक चुनाव के लिए बनी रणनीति:26 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया, 14 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाएंगे

पटना में आज आरएलएम ने पार्टी के सांगठनिक चुनाव को लेकर बैठक की। बैठक में चुनाव प्रक्रिया को लेकर रणनीति बनाई गई और नियुक्त पर्यवेक्षकों और जिला संयोजकों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया। बैठक के जरिए संगठन स्तर पर चुनावी गतिविधियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने का खाका तैयार किया गया। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने सभी पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के महत्व पर जोर देते हुए चुनाव को निष्पक्ष तरीके से कराने का निर्देश दिया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष और विधायक आलोक कुमार सिंह ने की। इस दौरान सभी पर्यवेक्षक अपने-अपने आवंटित जिलों में प्रवास कर चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराएंगे।
पर्यवेक्षकों को दी गई चुनाव सामग्री और जिम्मेदारी बैठक में उपस्थित सभी पर्यवेक्षकों को चुनाव से संबंधित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। साथ ही उन्हें निष्पक्ष और सुचारू चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि संगठन के हर स्तर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर पूर्व पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (संगठन) मदन चौधरी, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चन्द्रवंशी, राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता फजल इमाम मलिक सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश प्रवक्ता ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, सुशील सिंह, रजनीश कुमार और अंजलि कुशवाहा मौजूद रही। पटना में आज आरएलएम ने पार्टी के सांगठनिक चुनाव को लेकर बैठक की। बैठक में चुनाव प्रक्रिया को लेकर रणनीति बनाई गई और नियुक्त पर्यवेक्षकों और जिला संयोजकों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया। बैठक के जरिए संगठन स्तर पर चुनावी गतिविधियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने का खाका तैयार किया गया। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने सभी पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के महत्व पर जोर देते हुए चुनाव को निष्पक्ष तरीके से कराने का निर्देश दिया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष और विधायक आलोक कुमार सिंह ने की। इस दौरान सभी पर्यवेक्षक अपने-अपने आवंटित जिलों में प्रवास कर चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराएंगे।
पर्यवेक्षकों को दी गई चुनाव सामग्री और जिम्मेदारी बैठक में उपस्थित सभी पर्यवेक्षकों को चुनाव से संबंधित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। साथ ही उन्हें निष्पक्ष और सुचारू चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि संगठन के हर स्तर पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर पूर्व पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (संगठन) मदन चौधरी, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चन्द्रवंशी, राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता फजल इमाम मलिक सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश प्रवक्ता ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू, सुशील सिंह, रजनीश कुमार और अंजलि कुशवाहा मौजूद रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *