दरभंगा SSP बोले- गलत पार्किंग जाम का कारण:लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई

दरभंगा SSP बोले- गलत पार्किंग जाम का कारण:लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करने पर होगी कार्रवाई

दरभंगा शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुचारू बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने आज यातायात थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण से पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान यातायात थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में SSP ने थाना के अभिलेखों और संचिकाओं को देखा। समीक्षा के बाद उन्होंने अलग-अलग महत्वपूर्ण पंजी नियमित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए। इनमें बेंडिंग जोन, पार्किंग स्थल, टेम्पो व बस स्टैंड, नो पार्किंग जोन, टूर एंड ट्रैवेल्स, CCTV कैमरे, पर्व-त्योहार और VVIP मूवमेंट के दौरान यातायात प्लान, ट्रैफिक जागरूकता अभियान, व्यवसायियों के साथ समन्वय और प्रशिक्षण से संबंधित पंजी शामिल हैं। SSP ने निर्देश दिया कि शहर के सभी वाहन शोरूम मालिकों, क्रेन संचालकों, रिक्शा और टेम्पो चालकों का नाम, पता व मोबाइल नंबर के साथ अलग से पंजी तैयार किया जाए। साथ ही e-DAR और I-RAD सिस्टम को अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर में कहीं भी ट्रैफिक जाम की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर व्यवस्था बहाल करे। नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर अतिक्रमण हटाने और नो पार्किंग जोन में सख्ती से नियम लागू कराने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान SSP ने यह भी पाया कि पिछले साल दिए गए निर्देशों के आधार पर अधिकांश पंजी अपडेट किए गए हैं, हालांकि कुछ अब भी अधूरे हैं। उन्हें जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। कार्यप्रणाली में सुधार को लेकर उन्होंने पुलिसकर्मियों के प्रयास पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि जिन चौक-चौराहों पर नियमित रूप से जाम लगता है, वहां विशेष निगरानी रखी जाए। पहले आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए, इसके बाद भी उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काटा जाए। अव्यवस्थित पार्किंग को जाम की मुख्य वजह बताया SSP ने बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग को जाम की मुख्य वजह बताते हुए दरभंगा नगर निगम के धावा दल द्वारा नियमित अभियान चलाने की आवश्यकता जताई। साथ ही दुकानदारों से अपील की कि वे अपने गाड़ी को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करें और सड़क किनारे पार्किंग से बचें। वन-वे व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। SSP ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दरभंगा शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुचारू बनाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने आज यातायात थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण से पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान यातायात थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में SSP ने थाना के अभिलेखों और संचिकाओं को देखा। समीक्षा के बाद उन्होंने अलग-अलग महत्वपूर्ण पंजी नियमित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए। इनमें बेंडिंग जोन, पार्किंग स्थल, टेम्पो व बस स्टैंड, नो पार्किंग जोन, टूर एंड ट्रैवेल्स, CCTV कैमरे, पर्व-त्योहार और VVIP मूवमेंट के दौरान यातायात प्लान, ट्रैफिक जागरूकता अभियान, व्यवसायियों के साथ समन्वय और प्रशिक्षण से संबंधित पंजी शामिल हैं। SSP ने निर्देश दिया कि शहर के सभी वाहन शोरूम मालिकों, क्रेन संचालकों, रिक्शा और टेम्पो चालकों का नाम, पता व मोबाइल नंबर के साथ अलग से पंजी तैयार किया जाए। साथ ही e-DAR और I-RAD सिस्टम को अद्यतन रखने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर में कहीं भी ट्रैफिक जाम की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर व्यवस्था बहाल करे। नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर अतिक्रमण हटाने और नो पार्किंग जोन में सख्ती से नियम लागू कराने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान SSP ने यह भी पाया कि पिछले साल दिए गए निर्देशों के आधार पर अधिकांश पंजी अपडेट किए गए हैं, हालांकि कुछ अब भी अधूरे हैं। उन्हें जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया। कार्यप्रणाली में सुधार को लेकर उन्होंने पुलिसकर्मियों के प्रयास पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि जिन चौक-चौराहों पर नियमित रूप से जाम लगता है, वहां विशेष निगरानी रखी जाए। पहले आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाए, इसके बाद भी उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काटा जाए। अव्यवस्थित पार्किंग को जाम की मुख्य वजह बताया SSP ने बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग को जाम की मुख्य वजह बताते हुए दरभंगा नगर निगम के धावा दल द्वारा नियमित अभियान चलाने की आवश्यकता जताई। साथ ही दुकानदारों से अपील की कि वे अपने गाड़ी को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करें और सड़क किनारे पार्किंग से बचें। वन-वे व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। SSP ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *