पूर्णिया में HPV टीका लगते ही छात्रा की तबीयत बिगड़ी:स्कूल में कार्यक्रम रोका गया; मां बोली- चेहरे पर सूजन और सांस फूलने लगी

पूर्णिया में HPV टीका लगते ही छात्रा की तबीयत बिगड़ी:स्कूल में कार्यक्रम रोका गया; मां बोली- चेहरे पर सूजन और सांस फूलने लगी

पूर्णिया में एचपीवी वैक्सीन लगाते ही स्कूली छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्रा की तबीयत बिगड़ते ही वैक्सीनेशन रोक दी गई। आनन-फानन में GMCH में एडमिट कराया गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के मोहनलाल बजाज गर्ल हाई स्कूल की है। टीका लगाने के बाद हालत बिगड़ गई छात्रा की पहचान गुलाबबाग मोहनकुंडा वार्ड-4 निवासी मो. आरिफ की बेटी आलिया परवीन(15) के तौर पर हुई है। मां आशिका खातून ने बताया वैक्सीनेशन को लेकर पहले से ही स्कूल ग्रुप में मैसेज जारी किया गया था। जिसमें अभिभावकों से बच्चियों को आधार कार्ड और मोबाइल के साथ निर्धारित समय पर भेजने की अपील की गई थी। शनिवार सुबह 7 बजे से टीकाकरण चल रहा था। छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन लगाया जा रहा था। करीब 7 छात्राओं को वैक्सीन दिया जा चुका था। इस बीच उनकी बेटी की हालत खराब हो गई। वैक्सीन से छात्रा के चेहरे में सूजन आ गई है। सांस लेने में तकलीफ होने लगी। बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। जिसके बाद बच्ची को अस्पताल लाया गया। घबराने की जरूरत नहीं, सब कुछ सामान्य है वहीं, डॉ. शरद कुमार ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगाया जाता है। हमारे देश में हर साल 80 से 90 हजार महिलाओं की मौत सर्वाइकल कैंसर से होती है। इसलिए सरकार की ओर से स्कूलों में बच्चियों को यह वैक्सीन दिया जा रहा है। कुछ मामलों में इंजेक्शन के बाद घबराहट या हल्की तबीयत बिगड़ सकती है, लेकिन यह सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। घबराने की जरूरत नहीं है। पूर्णिया में एचपीवी वैक्सीन लगाते ही स्कूली छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्रा की तबीयत बिगड़ते ही वैक्सीनेशन रोक दी गई। आनन-फानन में GMCH में एडमिट कराया गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के मोहनलाल बजाज गर्ल हाई स्कूल की है। टीका लगाने के बाद हालत बिगड़ गई छात्रा की पहचान गुलाबबाग मोहनकुंडा वार्ड-4 निवासी मो. आरिफ की बेटी आलिया परवीन(15) के तौर पर हुई है। मां आशिका खातून ने बताया वैक्सीनेशन को लेकर पहले से ही स्कूल ग्रुप में मैसेज जारी किया गया था। जिसमें अभिभावकों से बच्चियों को आधार कार्ड और मोबाइल के साथ निर्धारित समय पर भेजने की अपील की गई थी। शनिवार सुबह 7 बजे से टीकाकरण चल रहा था। छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीन लगाया जा रहा था। करीब 7 छात्राओं को वैक्सीन दिया जा चुका था। इस बीच उनकी बेटी की हालत खराब हो गई। वैक्सीन से छात्रा के चेहरे में सूजन आ गई है। सांस लेने में तकलीफ होने लगी। बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। जिसके बाद बच्ची को अस्पताल लाया गया। घबराने की जरूरत नहीं, सब कुछ सामान्य है वहीं, डॉ. शरद कुमार ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगाया जाता है। हमारे देश में हर साल 80 से 90 हजार महिलाओं की मौत सर्वाइकल कैंसर से होती है। इसलिए सरकार की ओर से स्कूलों में बच्चियों को यह वैक्सीन दिया जा रहा है। कुछ मामलों में इंजेक्शन के बाद घबराहट या हल्की तबीयत बिगड़ सकती है, लेकिन यह सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है। घबराने की जरूरत नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *