पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ी गांव के पास शनिवार को नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बुलेट बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुई। मृतक की पहचान भाजपा सांसद वीडी राम के प्रतिनिधि ईश्वरी पांडेय के पुत्र आकाश पांडेय के रूप में की गई है। बताया जाता है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट सवार युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। घर से रेहला जाने निकला था युवक जानकारी के अनुसार, आकाश पांडेय पाटन थाना क्षेत्र के कांके कला गांव के निवासी थे। शनिवार सुबह अपने घर से रेहला जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। उनकी शादी महज एक वर्ष पहले ही हुई थी। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। इधर, पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो पड़वा से मेदिनीनगर की ओर जा रही थी, जबकि बुलेट विपरीत दिशा से आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद खेत में पलटी स्कॉर्पियो हादसे के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खेत में जा पलटी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अंचित कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पलामू जिले के पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत गाड़ी गांव के पास शनिवार को नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बुलेट बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुई। मृतक की पहचान भाजपा सांसद वीडी राम के प्रतिनिधि ईश्वरी पांडेय के पुत्र आकाश पांडेय के रूप में की गई है। बताया जाता है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट सवार युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। घर से रेहला जाने निकला था युवक जानकारी के अनुसार, आकाश पांडेय पाटन थाना क्षेत्र के कांके कला गांव के निवासी थे। शनिवार सुबह अपने घर से रेहला जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। उनकी शादी महज एक वर्ष पहले ही हुई थी। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। इधर, पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्कॉर्पियो पड़वा से मेदिनीनगर की ओर जा रही थी, जबकि बुलेट विपरीत दिशा से आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद खेत में पलटी स्कॉर्पियो हादसे के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खेत में जा पलटी और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अंचित कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


