छिंदवाड़ा में नीलगिरी की डाली गिरने से 3 बच्चे घायल:जेसीबी से हटाई गई गिरी डाली, रास्ता हुआ साफ

छिंदवाड़ा में नीलगिरी की डाली गिरने से 3 बच्चे घायल:जेसीबी से हटाई गई गिरी डाली, रास्ता हुआ साफ

छिंदवाड़ा में शुक्रवार कों बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बस स्टैंड स्थित बालक शाला परिसर में लगे पुराने नीलगिरी के पेड़ की भारी-भरकम डाली अचानक टूटकर नीचे गिर गई। डाली पास की एक दुकान की छत से टकराते हुए सड़क पर खड़े तीन नाबालिग बच्चों पर जा गिरी, जिससे वे घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने की मदद गनीमत रही कि बच्चों को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चों को संभाला और प्राथमिक उपचार दिलाया। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी। यदि यह डाली स्कूल समय में गिरती, तो बड़ी संख्या में बच्चे इसकी चपेट में आ सकते थे और गंभीर हादसा हो सकता था। घटना की पूरी तस्वीर आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें डाली के अचानक गिरने और मौके पर अफरा-तफरी का मंजर साफ देखा जा सकता है। सरपंच पहुंचे मौके पर सूचना मिलते ही सरपंच कपिल ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्राम पंचायत के कर्मचारियों को बुलाकर जेसीबी मशीन की मदद से गिरी हुई डाली को तुरंत हटवाया। साथ ही आश्वासन दिया कि इस पुराने और जर्जर पेड़ को जल्द हटाया जाएगा। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड क्षेत्र में लगे पुराने और खतरनाक पेड़ों की जल्द पहचान कर उन्हें हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *