भास्कर न्यूज| सीतामढ़ी कलेक्ट्रेट स्थित विमर्श कक्ष में अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। योजना पर अपर समाहर्ता द्वारा बारी-बारी से सभी बैंक अधिकारियों से योजनाओं की अपडेट प्रगति के बारे में वार्तालाप की गई एवं निदेशित किया गया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पीएमएफएमई योजना में शत प्रतिशत ऋण की स्वीकृति एवं भुगतान करना सुनिश्चित करें। सभी बैंकर्स को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना प्रशिक्षण प्राप्त लाभुकों को बैंक में लंबित ऋण आवेदनों को त्वरित गति से ऋण स्वीकृति एवं भुगतान करने को निर्देशित किया। समीक्षात्मक बैठक के साथ उद्योग संवाद का आयोजन किया गया। उद्योग संवाद का उद्देश्य जिले में औद्योगिक विकास को गति देना स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं को सुनना तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न औद्योगिक योजनाओं की जानकारी प्रदान करना बताया गया। उद्योग संवाद के दौरान अपर समाहर्ता द्वारा उद्यमियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनके द्वारा उठाए गए सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उद्योगों के अनुकूल वातावरण सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सके। बैंक में औद्योगिक निवेश, रोजगार, ऋण सुविधा, प्रशिक्षण भूमि उपलब्धता आधारभूत संरचना तथा विभागीय समन्वय से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। भास्कर न्यूज| सीतामढ़ी कलेक्ट्रेट स्थित विमर्श कक्ष में अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। योजना पर अपर समाहर्ता द्वारा बारी-बारी से सभी बैंक अधिकारियों से योजनाओं की अपडेट प्रगति के बारे में वार्तालाप की गई एवं निदेशित किया गया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पीएमएफएमई योजना में शत प्रतिशत ऋण की स्वीकृति एवं भुगतान करना सुनिश्चित करें। सभी बैंकर्स को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना प्रशिक्षण प्राप्त लाभुकों को बैंक में लंबित ऋण आवेदनों को त्वरित गति से ऋण स्वीकृति एवं भुगतान करने को निर्देशित किया। समीक्षात्मक बैठक के साथ उद्योग संवाद का आयोजन किया गया। उद्योग संवाद का उद्देश्य जिले में औद्योगिक विकास को गति देना स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं को सुनना तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न औद्योगिक योजनाओं की जानकारी प्रदान करना बताया गया। उद्योग संवाद के दौरान अपर समाहर्ता द्वारा उद्यमियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनके द्वारा उठाए गए सुझावों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन उद्योगों के अनुकूल वातावरण सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ सके। बैंक में औद्योगिक निवेश, रोजगार, ऋण सुविधा, प्रशिक्षण भूमि उपलब्धता आधारभूत संरचना तथा विभागीय समन्वय से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।


