बेगूसराय में राष्ट्रभक्त भामाशाह जयंती पर उमड़ेगा जनसैलाब:26 अप्रैल को भव्य शोभा यात्रा निकलेगी, अच्छा काम करने वाले लोगोंं को मिलेगा सम्मान

बेगूसराय में राष्ट्रभक्त भामाशाह जयंती पर उमड़ेगा जनसैलाब:26 अप्रैल को भव्य शोभा यात्रा निकलेगी, अच्छा काम करने वाले लोगोंं को मिलेगा सम्मान

मेवाड़ की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान दानवीर राष्ट्रभक्त भामाशाह की जयंती इस साल बेगूसराय में ऐतिहासिक रूप से मनाई जाएगी। 26 अप्रैल को जिला तैलिक साहु सभा के देखरेख में जयंती सह सम्मान समारोह का आयोजन होने जा रहा है। आज प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी आयोजन समिति ने दी। कार्यक्रम की शुरुआत रविवार सुबह 9 बजे जीडी कॉलेज से एक विशाल शोभायात्रा के साथ होगी। यह शोभायात्रा कर्पूरी स्थान चौक, मारवाड़ी मोहल्ला होते हुए भामाशाह चौक पहुंचेगी। जहां भामाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा‌। इसके बाद शोभायात्रा दिनकर भवन में सभा में तब्दील हो जाएगी। मुख्य समारोह दिन के 12:30 बजे से शुरू होगा। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, प्रेम शंकर, राजेन्द्र राजा, आदि ने बताया कि आज के दौर में जब लोग अपनी छोटी सी संपत्ति के लिए विवाद करते हैं। लेकिन भामाशाह का त्याग एक मिसाल है। 20 हजार स्वर्ण मुद्राएं भेंट की थी 23 अप्रैल 1547 को राजस्थान के अलवर में जन्मे भामाशाह ने उस वक्त महाराणा प्रताप का साथ दिया, जब मेवाड़ का राजकोष खाली हो चुका था। उन्होंने अपनी दानवीर प्रवृत्ति का परिचय देते हुए महाराणा प्रताप को 25 लाख रुपये और 20 हजार स्वर्ण मुद्राएं भेंट की थी। इससे 25 हजार सैनिकों का खर्च 12 साल तक उठाया जा सकता था। इसी सहयोग के बल पर महाराणा प्रताप ने फिर सैन्य शक्ति संगठित की और मुगलों के खिलाफ स्वाभिमान की जंग जारी रखी। जिला तैलिक साहु सभा ने इस आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की है। यह आयोजन केवल एक जयंती नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एक संकल्प है। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा‌। समाज के युवाओं, माताओं और बहनों को बड़ी संख्या में जुटने की अपील की जा रही है। समारोह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे। मेवाड़ की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान दानवीर राष्ट्रभक्त भामाशाह की जयंती इस साल बेगूसराय में ऐतिहासिक रूप से मनाई जाएगी। 26 अप्रैल को जिला तैलिक साहु सभा के देखरेख में जयंती सह सम्मान समारोह का आयोजन होने जा रहा है। आज प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी आयोजन समिति ने दी। कार्यक्रम की शुरुआत रविवार सुबह 9 बजे जीडी कॉलेज से एक विशाल शोभायात्रा के साथ होगी। यह शोभायात्रा कर्पूरी स्थान चौक, मारवाड़ी मोहल्ला होते हुए भामाशाह चौक पहुंचेगी। जहां भामाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा‌। इसके बाद शोभायात्रा दिनकर भवन में सभा में तब्दील हो जाएगी। मुख्य समारोह दिन के 12:30 बजे से शुरू होगा। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, प्रेम शंकर, राजेन्द्र राजा, आदि ने बताया कि आज के दौर में जब लोग अपनी छोटी सी संपत्ति के लिए विवाद करते हैं। लेकिन भामाशाह का त्याग एक मिसाल है। 20 हजार स्वर्ण मुद्राएं भेंट की थी 23 अप्रैल 1547 को राजस्थान के अलवर में जन्मे भामाशाह ने उस वक्त महाराणा प्रताप का साथ दिया, जब मेवाड़ का राजकोष खाली हो चुका था। उन्होंने अपनी दानवीर प्रवृत्ति का परिचय देते हुए महाराणा प्रताप को 25 लाख रुपये और 20 हजार स्वर्ण मुद्राएं भेंट की थी। इससे 25 हजार सैनिकों का खर्च 12 साल तक उठाया जा सकता था। इसी सहयोग के बल पर महाराणा प्रताप ने फिर सैन्य शक्ति संगठित की और मुगलों के खिलाफ स्वाभिमान की जंग जारी रखी। जिला तैलिक साहु सभा ने इस आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की है। यह आयोजन केवल एक जयंती नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, मान-सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एक संकल्प है। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा‌। समाज के युवाओं, माताओं और बहनों को बड़ी संख्या में जुटने की अपील की जा रही है। समारोह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *