मेरठ में 26 अप्रैल से आयोजित होगी MPL फुटबॉल लीग:7 टीमें करेंगी प्रतिभाग ,आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में 10 मई तक होंगे मुकाबले

मेरठ में 26 अप्रैल से आयोजित होगी MPL फुटबॉल लीग:7 टीमें करेंगी प्रतिभाग ,आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में 10 मई तक होंगे मुकाबले

शहर में पहली बार मेरठ प्रीमियर लीग (एमपीएल) का आयोजन 26 अप्रैल से 10 मई 2026 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन मेरठ फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा आईआईएमटी यूनिवर्सिटी परिसर में होगा। इस लीग में कुल 7 टीमें—मेरठ स्पोर्टिंग, आईआईएमटी, अजैक्स एफसी, इंटर मेरठ, स्पार्टन, आईएफए और एमवाईएफए—भाग लेंगी। मुकाबले राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे, जिसमें अधिक अंक हासिल करने वाली टीमें क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करेंगी। जिला सचिव ललित पंत ने बताया कि शीर्ष दो टीमें दुर्गा सिंह ट्रॉफी जिला फुटबॉल लीग में सीधे क्वार्टर फाइनल खेलने का मौका पाएंगी। उपाध्यक्ष ऋचा सिंह के अनुसार, विजेता टीम को ₹51,000, 4 फीट ट्रॉफी, पदक और रोलिंग ट्रॉफी दी जाएगी। वहीं उपविजेता को ₹31,000, 3.5 फीट ट्रॉफी और पदक, जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ट्रॉफी व पदक प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा हर मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ और टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, गोलकीपर, डिफेंडर, मिडफील्डर व स्ट्राइकर को सम्मानित किया जाएगा। सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल “स्पोर्ट्स नगरी” पर किया जाएगा। डॉ. विरेंद्र सिंह पटियाल ने बताया कि यह मेरठ की सबसे बड़ी फुटबॉल लीग है और ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच देते हैं। लीग का उद्घाटन 26 अप्रैल को शाम 4 बजे वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मुमतेश गुप्ता द्वारा किया जाएगा। आयोजक सिद्धार्थ राठी और गौरव तोमर ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *