रेडक्रॉस सोसायटी ने पीड़ित परिवारों को दी राहत सामग्री:गोपालगंज में 6 परिवारों के घर जले, प्लास्टिक शीट और बर्तन सेट देकर की मदद

रेडक्रॉस सोसायटी ने पीड़ित परिवारों को दी राहत सामग्री:गोपालगंज में 6 परिवारों के घर जले, प्लास्टिक शीट और बर्तन सेट देकर की मदद

गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड के सलेपुर गांव में हाल ही में हुई अगलगी की घटना में छह गरीब परिवारों के घर जलकर राख हो गए। इस आपदा के बाद रेडक्रॉस सोसायटी ने प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता प्रदान की है। सलेपुर गांव में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते छह परिवारों की झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि परिवारों को संभलने का मौका नहीं मिला। उनके घरों में रखा अनाज, कपड़े, नकदी और अन्य आवश्यक सामान पूरी तरह जल गया। इन परिवारों के सामने अब खुले आसमान के नीचे रहने और जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवारों को दिया राहत सामग्री घटना की सूचना मिलने पर रेडक्रॉस सोसायटी की टीम राहत सामग्री के साथ सक्रिय हुई। बैकुंठपुर विधायक मिथलेश तिवारी और एसडीएम अनिल कुमार के हाथों सलेपुर गांव के छह पीड़ित परिवारों को एसडीओ कार्यालय में राहत सामग्री वितरित की गई। इसमें अस्थायी छत बनाने के लिए मजबूत प्लास्टिक शीट और खाना पकाने व खाने के लिए आवश्यक बर्तनों का पूरा सेट शामिल था। इस अवसर पर सोसायटी के सचिव ज्योति प्रकाश वर्णवाल, विधायक मिथलेश तिवारी और एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि इस संकट की घड़ी में वे सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि यह सहायता पीड़ितों की पीड़ा को कम करने का एक प्रयास है। गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड के सलेपुर गांव में हाल ही में हुई अगलगी की घटना में छह गरीब परिवारों के घर जलकर राख हो गए। इस आपदा के बाद रेडक्रॉस सोसायटी ने प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता प्रदान की है। सलेपुर गांव में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते छह परिवारों की झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि परिवारों को संभलने का मौका नहीं मिला। उनके घरों में रखा अनाज, कपड़े, नकदी और अन्य आवश्यक सामान पूरी तरह जल गया। इन परिवारों के सामने अब खुले आसमान के नीचे रहने और जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवारों को दिया राहत सामग्री घटना की सूचना मिलने पर रेडक्रॉस सोसायटी की टीम राहत सामग्री के साथ सक्रिय हुई। बैकुंठपुर विधायक मिथलेश तिवारी और एसडीएम अनिल कुमार के हाथों सलेपुर गांव के छह पीड़ित परिवारों को एसडीओ कार्यालय में राहत सामग्री वितरित की गई। इसमें अस्थायी छत बनाने के लिए मजबूत प्लास्टिक शीट और खाना पकाने व खाने के लिए आवश्यक बर्तनों का पूरा सेट शामिल था। इस अवसर पर सोसायटी के सचिव ज्योति प्रकाश वर्णवाल, विधायक मिथलेश तिवारी और एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि इस संकट की घड़ी में वे सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि यह सहायता पीड़ितों की पीड़ा को कम करने का एक प्रयास है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *