बांका में ब्रेकर पर गिरी महिला को ट्रक ने कुचला:पंजवारा-गोड्डा मुख्य मार्ग पर साप्ताहिक हाट के पास हुआ हादसा, गृह प्रवेश में जा रही थी

बांका में ब्रेकर पर गिरी महिला को ट्रक ने कुचला:पंजवारा-गोड्डा मुख्य मार्ग पर साप्ताहिक हाट के पास हुआ हादसा, गृह प्रवेश में जा रही थी

बांका में गुरुवार को पंजवारा की ओर से आ रही बाइक ब्रेकर पर असंतुलित होकर गिर गई। बाइक पर सवार महिला सड़क पर गिरते ही विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में महिला का सिर कुचला गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना पंजवारा-गोड्डा मुख्य मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर हटिया मोड़ के पास हुई। हादसे के समय साप्ताहिक हाट के कारण सड़क पर भारी भीड़ थी। गृह प्रवेश कार्यक्रम में जा रही थी शामिल होने मृतका की पहचान फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के केंदुआर निवासी अश्वनी भगत की पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ झारखंड के गोड्डा जिले में एक रिश्तेदार के घर गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही पंजवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। हाट में वाहन प्रवेश पर रोक लगाने की मांग स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार और गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट के दौरान सड़क किनारे वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से सड़क संकरी हो जाती है। इससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने हाट के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। बांका में गुरुवार को पंजवारा की ओर से आ रही बाइक ब्रेकर पर असंतुलित होकर गिर गई। बाइक पर सवार महिला सड़क पर गिरते ही विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में महिला का सिर कुचला गया और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना पंजवारा-गोड्डा मुख्य मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर हटिया मोड़ के पास हुई। हादसे के समय साप्ताहिक हाट के कारण सड़क पर भारी भीड़ थी। गृह प्रवेश कार्यक्रम में जा रही थी शामिल होने मृतका की पहचान फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के केंदुआर निवासी अश्वनी भगत की पत्नी मीना देवी के रूप में हुई है। वह अपने पति के साथ झारखंड के गोड्डा जिले में एक रिश्तेदार के घर गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही पंजवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। हाट में वाहन प्रवेश पर रोक लगाने की मांग स्थानीय लोगों के अनुसार, सोमवार और गुरुवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट के दौरान सड़क किनारे वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से सड़क संकरी हो जाती है। इससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। लोगों ने हाट के समय भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *