आवास बोर्ड की जमीन पर अवैध निर्माण के मामले में पूर्व थानेदार समेत तीन निलंबित

आवास बोर्ड की जमीन पर अवैध निर्माण के मामले में पूर्व थानेदार समेत तीन निलंबित

पटना | आवास बोर्ड की अधिगृहीत जमीन पर अवैध निर्माण और भूमाफिया से सांठगांठ के आरोप में दीघा थाने के तत्कालीन थानेदार संजीव कुमार, हवलदार चालक मनोज सिंह और राजदेव यादव को निलंबित कर दिया गया। पुलिस मुख्यालय के माध्यम से दीघा, राजीवनगर और पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में बोर्ड की जमीन पर हो रहे निर्माण को लेकर रिपोर्ट तलब की गई थी, जिसमें इनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई। जांच के दौरान एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने पहले संजीव कुमार को लाइन हाजिर किया था। बाद में अवैध निर्माण से वसूली और भूमाफिया के साथ मिलीभगत की बात सामने आने पर उनके खिलाफ तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई। मामले की आगे की जांच जारी है। उधर, गर्दनीबाग में पुलिस पर हमला करने वाले रवि कुमार, उसकी प|ी मंजू देवी आैर दो बेटों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस बंटू की बाइक जब्त ले गई थी। वह दूसरी चाबी से बाइक थाने से ले गया था। उसे बरामद करने पुलिस गई थी। पटना | आवास बोर्ड की अधिगृहीत जमीन पर अवैध निर्माण और भूमाफिया से सांठगांठ के आरोप में दीघा थाने के तत्कालीन थानेदार संजीव कुमार, हवलदार चालक मनोज सिंह और राजदेव यादव को निलंबित कर दिया गया। पुलिस मुख्यालय के माध्यम से दीघा, राजीवनगर और पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में बोर्ड की जमीन पर हो रहे निर्माण को लेकर रिपोर्ट तलब की गई थी, जिसमें इनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई। जांच के दौरान एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने पहले संजीव कुमार को लाइन हाजिर किया था। बाद में अवैध निर्माण से वसूली और भूमाफिया के साथ मिलीभगत की बात सामने आने पर उनके खिलाफ तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की गई। मामले की आगे की जांच जारी है। उधर, गर्दनीबाग में पुलिस पर हमला करने वाले रवि कुमार, उसकी प|ी मंजू देवी आैर दो बेटों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस बंटू की बाइक जब्त ले गई थी। वह दूसरी चाबी से बाइक थाने से ले गया था। उसे बरामद करने पुलिस गई थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *