‘पोषण पखवाड़ा’ के तहत 85 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, किया जागरूक

‘पोषण पखवाड़ा’ के तहत 85 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, किया जागरूक

समस्तीपुर| महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ‘पोषण पखवाड़ा’ के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 85 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।शिविर का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने किया, जबकि अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष कुमार ने बच्चों की जांच की। जांच के दौरान बच्चों के सामान्य स्वास्थ्य, पोषण स्तर और अन्य आवश्यक पहलुओं का आकलन किया गया।इस अवसर पर डॉक्टरों ने बच्चों एवं शिक्षकों को स्वस्थ दिनचर्या अपनाने और संतुलित खान-पान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही पोषण से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है। समस्तीपुर| महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ‘पोषण पखवाड़ा’ के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 85 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।शिविर का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने किया, जबकि अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष कुमार ने बच्चों की जांच की। जांच के दौरान बच्चों के सामान्य स्वास्थ्य, पोषण स्तर और अन्य आवश्यक पहलुओं का आकलन किया गया।इस अवसर पर डॉक्टरों ने बच्चों एवं शिक्षकों को स्वस्थ दिनचर्या अपनाने और संतुलित खान-पान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही पोषण से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *