गर्मी से बचाव को ले स्कूलों के लिए जारी निर्देश

गर्मी से बचाव को ले स्कूलों के लिए जारी निर्देश

सिटी रिपोर्टर| नवादा लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्यालयों में आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। जारी निर्देश के अनुसार, सभी विद्यालयों में शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहे। पानी की टंकियों की नियमित सफाई तथा ठंडे और स्वच्छ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके साथ ही बच्चों को नियमित अंतराल पर पानी पीने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। विद्यालयों को यह भी कहा गया है कि गर्मी के समय में बच्चों को तेज धूप में अधिक देर तक न रखा जाए। संभव हो तो कक्षाओं का संचालन छायादार स्थानों पर किया जाए तथा खेलकूद जैसी गतिविधियों को सीमित रखा जाए। विद्यालय आने-जाने के दौरान बच्चों को सिर ढकने, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनने का सुझावअत्यधिक गर्मी की स्थिति में विद्यालय आने-जाने के दौरान बच्चों को सिर ढकने, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। निर्देश में यह भी उल्लेख किया गया है कि विद्यालयों में बच्चों को लू के लक्षणों के बारे में जागरूक किया जाए। चक्कर आना, उल्टी होना, तेज बुखार या अत्यधिक थकान जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाए और जरूरत पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भेजा जाए। शिक्षकों को इस संबंध में सतर्क रहने को कहा गया है। बच्चों को बिना आवश्यकता तेज धूप में खड़ा न रखा जाए विद्यालय में छायादार स्थानों की व्यवस्था, पंखों की स्थिति तथा कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि किसी भी स्थिति में बच्चों को बिना आवश्यकता तेज धूप में खड़ा न रखा जाए और प्रार्थना सभा जैसी गतिविधियों को सीमित या स्थगित किया जा सकता है। इसके अलावा, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए विद्यालयों में बचाव के उपाय लागू करने को कहा गया है। बच्चों को घर से पानी की बोतल लाने, हल्का भोजन करने और समय-समय पर विश्राम लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि इन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। सिटी रिपोर्टर| नवादा लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्यालयों में आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। जारी निर्देश के अनुसार, सभी विद्यालयों में शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहे। पानी की टंकियों की नियमित सफाई तथा ठंडे और स्वच्छ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके साथ ही बच्चों को नियमित अंतराल पर पानी पीने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। विद्यालयों को यह भी कहा गया है कि गर्मी के समय में बच्चों को तेज धूप में अधिक देर तक न रखा जाए। संभव हो तो कक्षाओं का संचालन छायादार स्थानों पर किया जाए तथा खेलकूद जैसी गतिविधियों को सीमित रखा जाए। विद्यालय आने-जाने के दौरान बच्चों को सिर ढकने, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनने का सुझावअत्यधिक गर्मी की स्थिति में विद्यालय आने-जाने के दौरान बच्चों को सिर ढकने, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। निर्देश में यह भी उल्लेख किया गया है कि विद्यालयों में बच्चों को लू के लक्षणों के बारे में जागरूक किया जाए। चक्कर आना, उल्टी होना, तेज बुखार या अत्यधिक थकान जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जाए और जरूरत पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भेजा जाए। शिक्षकों को इस संबंध में सतर्क रहने को कहा गया है। बच्चों को बिना आवश्यकता तेज धूप में खड़ा न रखा जाए विद्यालय में छायादार स्थानों की व्यवस्था, पंखों की स्थिति तथा कक्षाओं में पर्याप्त वेंटिलेशन बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि किसी भी स्थिति में बच्चों को बिना आवश्यकता तेज धूप में खड़ा न रखा जाए और प्रार्थना सभा जैसी गतिविधियों को सीमित या स्थगित किया जा सकता है। इसके अलावा, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए विद्यालयों में बचाव के उपाय लागू करने को कहा गया है। बच्चों को घर से पानी की बोतल लाने, हल्का भोजन करने और समय-समय पर विश्राम लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि इन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *