दरियापुर में गुरुवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के मगरपाल नूरन नदी किनारे छापेमारी में पुलिस ने शराब बनाने के एक सक्रिय अड्डे को ध्वस्त कर दिया। मौके से 115 लीटर तैयार देशी शराब बरामद की गई, जबकि लगभग 2500 लीटर अर्धनिर्मित पास (जावा) को वहीं नष्ट कर दिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को देखकर शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, नदी किनारे सुनसान इलाके का फायदा उठाकर लंबे समय से अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा था। इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय शराब माफियाओं पर शिकंजा कसा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। गुरुवार शाम को थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के गैरकानूनी कार्यों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर अब सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। दरियापुर में गुरुवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के मगरपाल नूरन नदी किनारे छापेमारी में पुलिस ने शराब बनाने के एक सक्रिय अड्डे को ध्वस्त कर दिया। मौके से 115 लीटर तैयार देशी शराब बरामद की गई, जबकि लगभग 2500 लीटर अर्धनिर्मित पास (जावा) को वहीं नष्ट कर दिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को देखकर शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, नदी किनारे सुनसान इलाके का फायदा उठाकर लंबे समय से अवैध शराब का निर्माण किया जा रहा था। इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय शराब माफियाओं पर शिकंजा कसा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। गुरुवार शाम को थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के गैरकानूनी कार्यों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर अब सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।


