ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल:रायपुरिया-कल्याणपुरा मार्ग पर हादसा; भांजे के घर लौट रहा था युवक

ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल:रायपुरिया-कल्याणपुरा मार्ग पर हादसा; भांजे के घर लौट रहा था युवक

झाबुआ जिले के रायपुरिया-कल्याणपुरा मार्ग पर स्थित रामनगर घाटी में गुरुवार देर शाम एक ट्रैक्टर और बाइक की सीधी भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर से टकराई युवकों की बाइक धनपुरा निवासी मोहन निनामा अपने भांजे के साथ बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रामनगर घाटी के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोहन निनामा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। घायल युवक सिविल अस्पताल पेटलावद रेफर दुर्घटना की सूचना मिलते ही रायपुरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल मृतक के भानेज को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल पेटलावद भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *