श्रीगंगानगर में आज रात बजेंगे 35 सायरन:ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगाए गए थे, हवाई हमले से बचाव के लिए होगी मॉक ड्रिल

श्रीगंगानगर में आज रात बजेंगे 35 सायरन:ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगाए गए थे, हवाई हमले से बचाव के लिए होगी मॉक ड्रिल

आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए श्रीगंगानगर में आज गुरुवार रात को हवाई हमले की चेतावनी और ब्लैकआउट को लेकर मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान शहर में स्थापित करीब 35 सायरन एक साथ बजेंगे और कुछ समय के लिए शहर में अंधेरा रहेगा। यह मॉक ड्रिल भारत सरकार के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है। इसमें नागरिक सुरक्षा, पुलिस विभाग, अग्निशमन सेवा, चिकित्सा विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग सहित जिला प्रशासन के विभिन्न विभाग भाग लेंगे। प्रशासन के अनुसार इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों, विशेषकर हवाई हमले जैसी स्थिति में विभिन्न विभागों की तत्परता, प्रतिक्रिया क्षमता और आपसी समन्वय का परीक्षण करना है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगाए गए नए सायरन ऑपरेशन सिंदूर के बाद शहर के कई इलाकों में नए सायरन भी लगाए गए हैं, जिन्हें इस मॉक ड्रिल के दौरान परखा जाएगा। प्रशासन की अपील, अफवाहों पर ध्यान नहीं दें जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराएं नहीं। यह एक पूर्व निर्धारित अभ्यास है। प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि यह अभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *