युवक बोला-मेरी मंगेतर को उसके घरवालों ने बनाया बंधक:शादी करने भागे तो किडनैप किया; पुलिस पर भी आरोप, SP से शिकायत

युवक बोला-मेरी मंगेतर को उसके घरवालों ने बनाया बंधक:शादी करने भागे तो किडनैप किया; पुलिस पर भी आरोप, SP से शिकायत

जालोर में एक युवक ने अपनी मंगेतर के अपहरण एवं उसे जबरन बंधक बनाए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए जालोर एसपी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि उसकी सगाई करीब 2-3 वर्ष पूर्व एक युवती के साथ हुई थी। दोनों के बीच आपसी सहमति एवं प्रेम संबंध भी थे। आरोप है कि युवती के परिजन उसकी जबरन कई शादी कराने का प्रयास कर रहे थे।
पीड़ित ने बताया कि 20 अप्रैल की रात युवती उसके घर पहुंची और अपने परिजनों द्वारा जबरदस्ती शादी कराने की बात कही। इसके बाद दोनों विवाह के उद्देश्य से जोधपुर की ओर रवाना हुए, लेकिन 21 अप्रैल को रास्ते में युवती के परिजनों ने तीन गाड़ियों में पीछा कर उन्हें रोक लिया।
आरोप है कि परिजनों ने दोनों को जबरन गांव ले जाकर करीब पांच घंटे तक बंधक बनाकर रखा और धमकाया। इस दौरान युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम एवं स्थानिए थाने में फोन कर सहायता मांगी, लेकिन समय पर कोई मदद नहीं मिली।
युवक का यह भी आरोप है कि बाद में पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवती को मुक्त नहीं कराया गया, बल्कि उसे ही शांति भंग के आरोप में थाने ले जाकर गिरफ्तार कर लिया गया और उसके साथ मारपीट भी की गई।
पीड़ित का कहना है कि उसकी मंगेतर अभी भी परिजनों के कब्जे में है और उसकी जान को खतरा बना हुआ है।
इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित ओबाराम ने जालोर एसपी व पुलिस महानिदेशक जयपुर एवं पुलिस महा निरीक्षक जोधपुर को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ अपहरण एवं बंधक बनाने का मामला दर्ज कर, निष्पक्ष जांच करवाने और युवती को तत्काल मुक्त कर उसके बयान दर्ज कर उसकी इच्छा अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *