गाजियाबाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी:डीएम-एडीसीपी ने केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्थाएं जांचीं

गाजियाबाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी:डीएम-एडीसीपी ने केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्थाएं जांचीं

गाजियाबाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 की तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव कुमार चौधरी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सेठ मुकंद लाल इंटर कॉलेज और एमबी गर्ल्स इंटर कॉलेज (नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, चन्द्रपुरी) में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिले में कुल 20 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां लगभग 46 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा को पूरी तरह नकलमुक्त और निष्पक्ष कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जिलाधिकारी ने पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय और बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। एडीएम और एसडीएम स्तर के अधिकारी भी पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव कुमार चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और यातायात व्यवस्था भी सुचारु रखी जाएगी। पुलिस ने सुरक्षा तैयारियों का पूर्वाभ्यास कर लिया है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या गड़बड़ी को रोका जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *