दरभंगा शहर से सटे पंडसराय रेलवे गुमटी के पास आज जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। रेलवे ओवरब्रिज निर्माण और सड़क चौड़ीकरण को लेकर एसडीएम विकास कुमार और डीसीएलआर संजीत कुमार के नेतृत्व में बुलडोजर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमित जमीन को खाली कराना शुरू किया, जिसमें कई पक्के मकानों को भी बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने विरोध जताया अधिकारियों ने साफ कहा कि जिन लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाया, उनके निर्माण को जबरन हटाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध जताया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने अभियान जारी रखा। कुछ स्थानों पर हल्का तनाव भी देखा गया, हालांकि स्थिति नियंत्रण में रही। प्रशासन के अनुसार, लोहिया चौक से रामनगर तक एनएच-527E के किनारे अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर करीब 10 दिन पहले ही नोटिस जारी कर लोगों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। कई लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया, जबकि शेष बचे लोगों के खिलाफ आज सख्त कार्रवाई की गई। लोगों को 2 दिन का दिया समय एसडीएम विकास कुमार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण और रेलवे ओवरब्रिज निर्माण काम में बाधा बनने वाले अतिक्रमण को हर हाल में हटाया जाएगा। जिन लोगों ने अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया है, उन्हें दो दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर दोबारा बुलडोजर कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु होगी और जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे विकास काम में सहयोग करें और स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं। दरभंगा शहर से सटे पंडसराय रेलवे गुमटी के पास आज जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। रेलवे ओवरब्रिज निर्माण और सड़क चौड़ीकरण को लेकर एसडीएम विकास कुमार और डीसीएलआर संजीत कुमार के नेतृत्व में बुलडोजर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमित जमीन को खाली कराना शुरू किया, जिसमें कई पक्के मकानों को भी बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने विरोध जताया अधिकारियों ने साफ कहा कि जिन लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाया, उनके निर्माण को जबरन हटाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध जताया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने अभियान जारी रखा। कुछ स्थानों पर हल्का तनाव भी देखा गया, हालांकि स्थिति नियंत्रण में रही। प्रशासन के अनुसार, लोहिया चौक से रामनगर तक एनएच-527E के किनारे अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर करीब 10 दिन पहले ही नोटिस जारी कर लोगों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। कई लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया, जबकि शेष बचे लोगों के खिलाफ आज सख्त कार्रवाई की गई। लोगों को 2 दिन का दिया समय एसडीएम विकास कुमार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण और रेलवे ओवरब्रिज निर्माण काम में बाधा बनने वाले अतिक्रमण को हर हाल में हटाया जाएगा। जिन लोगों ने अब तक अतिक्रमण नहीं हटाया है, उन्हें दो दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर दोबारा बुलडोजर कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु होगी और जाम की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे विकास काम में सहयोग करें और स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं।


