औरंगाबाद शहर के बाइपास स्थित वीर कुंवर सिंह स्मृति स्थल पर आज विजयोत्सव के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर परिषद के मुख्य पार्षद उदय गुप्ता और रेडक्रास चेयरमैन सह भाजपा जिला महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने महान स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद उदय गुप्ता ने कहा कि वीर कुंवर सिंह का शौर्य, त्याग और नेतृत्व आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में कुंवर सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ जिस साहस और रणनीति के साथ नेतृत्व किया, वह भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनकी वीरता आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण और संघर्ष की प्रेरणा देती रहेगी। सतीश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 23 अप्रैल 1858 को जगदीशपुर में अंग्रेजों को पराजित कर अपना किला फिर से हासिल करना उनके अदम्य साहस और अद्वितीय नेतृत्व का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि 80 साल की उम्र में भी कुंवर सिंह ने जिस पराक्रम का प्रदर्शन किया, वह अद्वितीय है और विश्व इतिहास में दुर्लभ उदाहरणों में गिना जाता है। आज के समय में भी देश विरोधी ताकतों से निपटने के लिए भारत का हर नागरिक सक्षम है। आवश्यकता है एकजुटता, जागरूकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने की। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे वीर कुंवर सिंह के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। विजयोत्सव बिहार की आन-बान और शान का प्रतीक है सभा में भाजपा के प्रवक्ता अमित अखौरी, वार्ड पार्षद सुशील कुमार, छोटू चौधरी, राजू पासवान, मनोज सिंह, सतीश यादव और राजेश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि विजयोत्सव बिहार की आन-बान और शान का प्रतीक है, जो हमें अपने गौरवशाली इतिहास की याद दिलाता है। कार्यक्रम के दौरान भोला सिंह और विवेक सिंह चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में देशभक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा, जहां लोगों ने वीर कुंवर सिंह के योगदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। औरंगाबाद शहर के बाइपास स्थित वीर कुंवर सिंह स्मृति स्थल पर आज विजयोत्सव के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर परिषद के मुख्य पार्षद उदय गुप्ता और रेडक्रास चेयरमैन सह भाजपा जिला महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने महान स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद उदय गुप्ता ने कहा कि वीर कुंवर सिंह का शौर्य, त्याग और नेतृत्व आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में कुंवर सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ जिस साहस और रणनीति के साथ नेतृत्व किया, वह भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। उनकी वीरता आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण और संघर्ष की प्रेरणा देती रहेगी। सतीश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि 23 अप्रैल 1858 को जगदीशपुर में अंग्रेजों को पराजित कर अपना किला फिर से हासिल करना उनके अदम्य साहस और अद्वितीय नेतृत्व का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि 80 साल की उम्र में भी कुंवर सिंह ने जिस पराक्रम का प्रदर्शन किया, वह अद्वितीय है और विश्व इतिहास में दुर्लभ उदाहरणों में गिना जाता है। आज के समय में भी देश विरोधी ताकतों से निपटने के लिए भारत का हर नागरिक सक्षम है। आवश्यकता है एकजुटता, जागरूकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने की। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे वीर कुंवर सिंह के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। विजयोत्सव बिहार की आन-बान और शान का प्रतीक है सभा में भाजपा के प्रवक्ता अमित अखौरी, वार्ड पार्षद सुशील कुमार, छोटू चौधरी, राजू पासवान, मनोज सिंह, सतीश यादव और राजेश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि विजयोत्सव बिहार की आन-बान और शान का प्रतीक है, जो हमें अपने गौरवशाली इतिहास की याद दिलाता है। कार्यक्रम के दौरान भोला सिंह और विवेक सिंह चौहान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में देशभक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा, जहां लोगों ने वीर कुंवर सिंह के योगदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।


