सोहना नगर परिषद ने कब्रिसतान से अवैध कब्जा हटाया:लोगों ने किया विरोध, एक घंटे बाधित रहा काम, 3 घंटे चली कार्रवाई

सोहना नगर परिषद ने कब्रिसतान से अवैध कब्जा हटाया:लोगों ने किया विरोध, एक घंटे बाधित रहा काम, 3 घंटे चली कार्रवाई

गुरुग्राम जिले के सोहना नगर परिषद की टीम ने गुरुवार को गांव धुनेला में अपनी 4 कनाल 13 मरले भूमि से अवैध कब्जा हटा दिया। परिषद की टीम ने करीब 3 घंटे तक चली कार्रवाई में भूमि को खाली कराकर तारबंदी की। यह भूमि राजस्व रिकॉर्ड में परिषद की मिल्कियत दर्ज है। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर डीटीपी आरएस भाट को नियुक्त किया गया था। परिषद की टीम जैसे ही गांव पहुंची, वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई। टीम ने मौके से कब्रिस्तान का बोर्ड हटाया और भूमि की पैमाइश कराई। कब्जे की नीयत से लगाया कब्रिस्तान का बोर्ड परिषद के एसडीओ संदीप राठी ने बताया कि यह भूमि नगर परिषद की मिल्कियत है। खाली पड़ी होने के कारण कुछ लोगों ने इस पर कब्जा करने की नीयत से कब्रिस्तान का बोर्ड लगा दिया था। राजस्व रिकॉर्ड में इसका इंद्राज मुस्ततिल नंबर 20 और कीला नंबर 19 पर दर्ज है। नगर परिषद की इस कार्रवाई का मुस्लिम समुदाय ने विरोध किया। उनके विरोध के कारण करीब एक घंटे तक काम बाधित रहा। हालांकि, ड्यूटी मजिस्ट्रेट द्वारा संबंधित दस्तावेज दिखाए जाने के बाद विरोधी अपने घरों को लौट गए। लोगों को दफनाने के लिए कोई स्थान नहीं गांववासी अकबर ने बताया कि यह कब्रिस्तान सैकड़ों वर्ष पुराना है। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि यदि नगर परिषद इसे अपनी मिल्कियत बताती है, तो मुस्लिम समुदाय के पास अपने लोगों को दफनाने के लिए कोई स्थान नहीं बचेगा। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट आरएस भाट, परिषद एसडीओ संदीप राठी, बिल्डिंग इंस्पेक्टर मनोज सिवाच, लैंड ऑफिसर सफीक, पटवारी कुलदीप सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *