‘पापी पेट के लिए करना पड़ता है’, सुनीता आहूजा ने पैसों के खातिर सालों पुरानी दुश्मनी की खत्म? बोलीं- बच्चों को माफ कर दिया

‘पापी पेट के लिए करना पड़ता है’, सुनीता आहूजा ने पैसों के खातिर सालों पुरानी दुश्मनी की खत्म? बोलीं- बच्चों को माफ कर दिया

Sunita Ahuja On PatchUp With Krushna Abhishek: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की पिछले दिनों सालों पुरानी दुश्मनी खत्म होती नजर आई। गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ सुनीता आहूजा ने पैचअप कर लिया। दोनों के बीच पिछले कई सालों से खटास चली आ रही थी। सार्वजनिक तौर पर भी दोनों कई बार एक दूसरे के लिए कोल्ड वॉर दिखाते हुए नजर आए।

हालांकि पिछले दिनों शो लाफ्टर शेफ्स में सुनीता ने आकर कृष्णा के साथ अपने मतभेद को सुलझा लिया। अक्सर कृष्णा की पत्नी कश्मीरा को जिम्मेदार ठहराने वाली सुनीता ने दोनों को गले लगा लिया और जंग पर फुल स्टॉप लगा दिया। अब सुनीता ने पैपराजी को दिए बयान में इसी के बारे में बात करते हुए एक और हैरान कर देने वाली स्टेटमेंट दे दी है। जी हां, सुनीता की बातों पर गौर करें तो ऐसा लगता है कि उन्होंने ये पैचअप सिर्फ पैसों के लिए ही किया है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

सुनीता बोलीं- पापी पेट के लिए करना पड़ता है (Sunita Ahuja On PatchUp With Krushna Abhishek)

गुरुवार को स्पॉट हुईं सुनीता आहूजा से जब पूछा गया कि उनका पैच अप हो गया है। तो इस पर उन्होंने कहा कि हां मैंने दोनों बच्चों को माफ कर दिया है। अब दुश्मनी खत्म हो गई है। इसके बाद सुनीता कहती हैं कि क्या करे। पापी पेट के लिए करना पड़ता है। अब हम काम करने के ऊपर फोकस करेंगे।

बड़े बुजुर्ग कह गए हैं कि अपने काम पर ध्यान दो। इसलिए शो शूट कर लिया है मैंने पूरा। बता दें सुनीता यहां लाफ्टर शेफ्स की बात कर रही थीं, जिसका शूट हो चुका है। इस वीकेंड पर वो टेलिकास्ट भी किया जाएगा।

सुनीता ने पैसों के लिए किया माफ? (Sunita Ahuja On PatchUp With Krushna Abhishek)

दिलचस्प बात ये है कि सुनीता ने इशारों ही इशारों में ये कहने की कोशिश की कि उन्हें शो में जाने के लिए पैसे मिल रहे थे तो उन्होंने सालों पुरानी दुश्मनी को भुलाते हुए लाइफ में आगे बढ़ने की कोशिश की। वैसे यहां उनसे गोविंदा को लेकर भी सवाल किया गया तो उन्होंने ऐसे दिखाया जैसे उन्हें कुछ भी पता नहीं है।

गोविंदा के सवाल पर सुनीता का जवाब

गोविंदा कहां पर हैं और क्यों स्पॉट नहीं होते, इस सवाल पर सुनीता ने कहा कि मुझे नहीं पता है। कुछ भी। वो घर पर ही होंगे। मुझे नहीं पता कि वो क्यों पैपराजी के आगे स्पॉट नहीं होते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *