लुधियाना में दुकानदार पर तेजधार हथियार से हमला:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, रंजिश में वारदात, कुछ दिन पहले हुआ था विवाद

लुधियाना में दुकानदार पर तेजधार हथियार से हमला:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, रंजिश में वारदात, कुछ दिन पहले हुआ था विवाद

लुधियाना के ताजपुर इलाके में एक दुकानदार पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके दोनों बाजुओं पर गहरी चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची मामले की जांच की है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायल मलकीत सिंह बिल्डिंग मटेरियल की दुकान चलाते हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने पीछे से आकर उस पर हमला किया और मौके से फरार हो गए। उन्होंने रंजिश में हमला करने की बात कही है। दुकान से घर लौटते समय हुआ हमला मलकीत सिंह ने बताया कि बुधवार शाम वह अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। रास्ते में पीछे से आए तीन युवकों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने तेजधार हथियारों का इस्तेमाल किया, जिससे मलकीत सिंह के सिर और दोनों बाजुओं पर गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। कुछ दिन पहले हुआ था आरोपियों से विवाद पीड़ित के अनुसार, यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के साथ उनका पहले भी विवाद हुआ था, जिसका राजीनामा हो चुका था। लेकिन आरोपियों ने साजिश रचकर उनके ऊपर जान से मारने की नीयत से हमला कराया है। घटना के बाद पीड़ित ने थाना जमालपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए सीसीसीटीवी खंगाल रही थाना जमालपुर के एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिल गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *