बूंदी के करवर स्थित मिडिल स्कूल नाहरगंज में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान खण्ड नैनवा की ओर से एक परिंडा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला मंत्री निर्मला जायसवाल और जिला महासमिति सदस्य मोहन जायसवाल ने स्कूल परिसर में पक्षियों के लिए परिंडा लगाया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को जीवों के प्रति दया और प्रकृति संरक्षण का संदेश देना था। संगठन द्वारा बड़े स्तर पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की गई। निर्मला जायसवाल ने बताया कि भीषण गर्मी में मिट्टी के परिंडे लगाने से पक्षियों को ठंडा पानी मिलता है। उन्होंने सभी विद्यालयों में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील की, ताकि यह एक आदत बन सके।
खण्ड अध्यक्ष पंकज जैन ने जानकारी दी कि संगठन ने अब तक 301 परिंडे लगाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मनीष कुमार नागर, सुभाष चाहिल, रामधन गुर्जर, विनोद नागर, विमल नागर, पूजा नागर और शारीरिक शिक्षक इकराम हुसैन सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कंटेंट : आरेन रशीद (करवर)।


