गयाजी गृह रक्षा वाहिनी के अध्यक्ष बने मुंगेश्वर सिंह यादव:लगातार 7वीं बार सचिव पद पर हृदय प्रसाद की जीत; बोले- सम्मान और अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे

गयाजी गृह रक्षा वाहिनी के अध्यक्ष बने मुंगेश्वर सिंह यादव:लगातार 7वीं बार सचिव पद पर हृदय प्रसाद की जीत; बोले- सम्मान और अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे

गयाजी के गेवाल बीघा स्थित पुलिस लाइन परिसर में बुधवार देर रात तक उत्सव का माहौल दिखा। जिला गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय में त्रिस्तरीय चुनाव के परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह चुनाव बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ केंद्रीय समिति, पटना के निर्देश पर राज्यभर में कराया गया था। जिला अध्यक्ष पद पर मुंगेश्वर सिंह यादव ने जीत दर्ज की। परिणाम आते ही उनके समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। फूल-मालाओं से उनका स्वागत हुआ। मिठाइयां बांटी गईं। जीत के बाद मुंगेश्वर यादव ने गृहरक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक की नहीं है। यह उन सभी गृहरक्षकों की जीत है, जो वर्षों से अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सभी के विश्वास पर खरा उतरेंगे। गृहरक्षकों के सम्मान और अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। उन्हें ‘कुर्सी छाप’ चुनाव चिन्ह मिला था। यह कुर्सी उनके लिए जिम्मेदारी का प्रतीक है। अब इस जिम्मेदारी को निभाना ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी। भ्रष्टाचार को खत्म करने का वादा वहीं, सचिव पद पर हृदय प्रसाद ने एक बार फिर जीत हासिल की है। लगातार सातवीं बार इस पद पर जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने समर्थकों का आभार जताया। कहा कि चुनाव पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सम्पन्न हुआ है। इसमें सभी की भागीदारी रही। संगठन में पारदर्शिता लाना उनकी प्राथमिकता है। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा व ईमानदारी से काम करेंगे। ढोल-नगाड़ों पर झूमे समर्थक चुनाव परिणाम के बाद पुलिस लाइन परिसर देर रात तक गुलजार रहा। समर्थक ढोल-नगाड़ों पर झूमते दिखे। जीत के जश्न के साथ ही गया में गृह रक्षा वाहिनी चुनाव ने संगठन के भीतर नई ऊर्जा और उम्मीद का संदेश दिया है। गयाजी के गेवाल बीघा स्थित पुलिस लाइन परिसर में बुधवार देर रात तक उत्सव का माहौल दिखा। जिला गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय में त्रिस्तरीय चुनाव के परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह चुनाव बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ केंद्रीय समिति, पटना के निर्देश पर राज्यभर में कराया गया था। जिला अध्यक्ष पद पर मुंगेश्वर सिंह यादव ने जीत दर्ज की। परिणाम आते ही उनके समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। फूल-मालाओं से उनका स्वागत हुआ। मिठाइयां बांटी गईं। जीत के बाद मुंगेश्वर यादव ने गृहरक्षकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक की नहीं है। यह उन सभी गृहरक्षकों की जीत है, जो वर्षों से अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। सभी के विश्वास पर खरा उतरेंगे। गृहरक्षकों के सम्मान और अधिकार की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। उन्हें ‘कुर्सी छाप’ चुनाव चिन्ह मिला था। यह कुर्सी उनके लिए जिम्मेदारी का प्रतीक है। अब इस जिम्मेदारी को निभाना ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी। भ्रष्टाचार को खत्म करने का वादा वहीं, सचिव पद पर हृदय प्रसाद ने एक बार फिर जीत हासिल की है। लगातार सातवीं बार इस पद पर जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने समर्थकों का आभार जताया। कहा कि चुनाव पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सम्पन्न हुआ है। इसमें सभी की भागीदारी रही। संगठन में पारदर्शिता लाना उनकी प्राथमिकता है। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा व ईमानदारी से काम करेंगे। ढोल-नगाड़ों पर झूमे समर्थक चुनाव परिणाम के बाद पुलिस लाइन परिसर देर रात तक गुलजार रहा। समर्थक ढोल-नगाड़ों पर झूमते दिखे। जीत के जश्न के साथ ही गया में गृह रक्षा वाहिनी चुनाव ने संगठन के भीतर नई ऊर्जा और उम्मीद का संदेश दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *